Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे : राहुल गांधी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत मं 28 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। प्रियंका की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध भी जारी है। वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी की हिरासत पर बोलते हुए कहा निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे। साथ ही कहा कि सत्याग्रह नहीं रुकेगा।

बता दें कि बीते दिन भी राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के समर्थन में ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि  प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

रविवार को तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस की हिरासत में ही हैं। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 30 घंटे से अधिक हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर यूपी पुलिस का ड्रोन कैमरा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। सच्चाई ये है कि हमें पता भी नहीं कि ये ड्रोन है किसका ? यहां खड़े अधिकारी और पुलिस कह रहे हैं। उन्हें कोई संज्ञान नहीं।

प्रियंका गांधी का हिरासत में रहते हुए झाडू लगाने वाला वीडियो भी  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब प्रियंका ने पुलिस हिरासत में अपना एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वह वीडियो देखने के लिए बोल रही हैं, जिसमें किसानों पर गाड़ी चलाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही सांसद के बेटे को गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया ? प्रियंका ने इसके साथ ही कहा कि किसानों ने ही देश को आजादी दिलाई। साथ ही कहा कि लखीमपुर आइए और किसानों की पीड़ा सुनें। उनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!