Breaking News :
>>केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला>>आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम>>गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व>>मुख्यमंत्री धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की>>भूकंप से कांपा कोलंबिया, कई इमारतें ढही, 200 से ज्यादा लोगों की मौत>>खाने के बाद सौंफ-मिश्री क्यों खाते हैं? जानिए इसके फायदे और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानी>>बॉलीवुड की दो फिल्मों की रिलीज डेट आई सामने, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘ईठा’ कब होंगी रिलीज>>मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ- डीएम>>मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त औचक निरीक्षण, तीन प्रतिष्ठानों में दवा बिक्री पर रोक>>मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी>>श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय वातावरण में हुआ दिव्य समापन>>दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान को सितंबर में लगेगा संयुक्त मोबाइल कोर्ट>>देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर>>मुख्यमंत्री से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट>>तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर>>सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल, सोना 1.55 लाख के पार, चांदी भी 2.40 लाख के करीब>>ताकुला चुंगी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,चार लोग घायल>>पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर संसद में प्रदर्शन>>मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, एक साल में 1500 टी20 रन बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी बने
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने देहरादून में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 जुलाई 2026, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के एनजीओ प्रकोष्ठ की ओर से सोमवार, 20 जुलाई को राजकीय उद्यान, देहरादून में “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एनजीओ प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सन्देश यादव ने कहा कि धरती ने मानव जीवन को अनेक प्राकृतिक संसाधन दिए हैं, लेकिन वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक सुशील बहुगुणा, प्रदेश सह-संयोजक मधु जैन, जिला संयोजक नलिनी त्रिखा तनेजा, अधिवक्ता राजू वर्मा, रुद्रापाल सिंह, राकेश शर्मा, शिक्षाविद राकेश कुमार, महेन्द्र कुमार, अभिनव कुमार, विपिन कुमार, रोहित जोगी, मलखान सिंह, पायल यादव, ऋषभ पाण्डेय, संदीप यादव, अमरनाथ कुमार, ईश्वर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!