Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ खुलकर सामने आ गए भाजपा विधायक

आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलौर में स्लाटर हाउस खोलने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ हरिद्वार के तीन भाजपा विधायक खुलकर सामने आ गए हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर और लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मंगलौर में स्लाटर हाउस खोलने के सरकारी फैसले पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी हरिद्वार दीपेंद्र चौधरी को दोषी ठहराया और उनके स्थानांतरण की मांग की। पार्टी विधायकों के तेवरों से पिछले कुछ महीनों के दौरान अकसर असहज हालात का सामना करती आ रही सत्तारूढ़ भाजपा के लिए अब ऐसा ही एक नया मोर्चा खुल गया है। यहां तक कि तीनों विधायकों के इस मामले में प्रधानमंत्री दरबार में दस्तक देने का भी एलान कर दिया है।

स्वामी यतीश्वरानंद के आवास पर पत्रकार वार्ता में विधायकों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी ने मंगलौर में स्लाटर हाउस खोलने का अनुमोदन कर धर्मनगरी हरिद्वार का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने यह फैसला किसी दबाव में लिया है तो वह बताएं कि उन्होंने यह फैसला किसके दबाव में लिया। उस व्यक्ति का खुलकर विरोध किया जाएगा, भले ही वह चाहे कितना भी बड़ा नेता या मंत्री हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वे तीनों प्रधानमंत्री मोदी के दरबार में भी दस्तक देंगे।

तीनों विधायकों ने कहा कि उनका विरोध सरकार से नहीं बल्कि स्लाटर हाउस को लेकर गुमराह करने वाली ब्यूरोक्रेसी से है। इसके लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस की हरीश रावत सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि उनकी निजी राय है कि देवभूमि उत्तराखंड में न तो मदिरा और न ही मांस का व्यापार, निर्माण और बिक्री होनी चाहिए।

लक्सर विधायक संजय गुप्ता तो यहां तक कह गए कि वह जरूरत पड़ी तो इसके लिए जान भी दे देंगे, लेकिन स्लाटर हाउस नहीं खोलने देंगे। स्वामी यतीश्वरानंद और सुरेश राठौर ने कहा कि मंगलौर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अजहर अली, क्षेत्रीय एसडीएम और जिलाधिकारी ने सरकार को गुमराह किया है। उन्होंने इस मामले में शहरी विकास विभाग की भूमिका और मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंगलौर पालिका ईओ अजहर अली खुद इस स्लाटर हाउस में साझीदार हैं। निजी लाभ के लिए राज्य की भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं। विधायकों ने कहा कि इस मामले में अन्य विधायक भी उनके साथ हैं। वह इस मामले को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलेंगे।

विदित रहे कि कुछ समय पूर्व भाजपा हरिद्वार जिले की खानपुर सीट के अपने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी से निष्कासित कर चुकी है। इसके बाद भी पिछले दिनों भाजपा विधायक सुरेश राठौर, राजकुमार ठुकराल और उमेश शर्मा काऊ अलग-अलग कारणों से पार्टी के लिए असहज हालात पैदा कर चुके हैं। अब इस नए मामले में तीन विधायकों के अपनी ही सरकार के फैसले के विरोध में उतर आने से पार्टी फिर परेशानी में घिरती नजर आ रही है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!