Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदेश

करतारपुर दर्शन के लिए अब उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं – भारतीय श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

आकाश ज्ञान वाटिका। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि करतारपुर दर्शन के लिए आनेवाले भारतीय श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। इमरान खान ने कहा कि भारत से करतारपुर की तीर्थयात्रा पर आने वाले सिखों को मैंने दो छूट दी है। अब उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, बस उनके पास एक वैध आईडी कार्ड होना चाहिए। 10 दिनों पहले रजिस्टर करने की शर्त भी नहीं होगी। उद्घाटन के दिन और गुरु नानक देवजी के 550 जन्मदिवस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

बता दें पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह 9 नवंबर को होगा। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का न्योता स्वीकार कर लिया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह में आने का न्योता देने के लिए इमरान खान को धन्यवाद कहा है।

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने सिद्धू द्वारा इमरान का न्योता स्वीकार किए जाने के संदर्भ में कहा कि इसके लिए राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा कि जिन भारतीयों को पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह में बुलाना चाहता है, उन्हें राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी। कुमार ने यह भी बताया कि भारत ने उद्घाटन जत्था में शामिल 480 श्रद्धालुओं की सूची पाकिस्तान को दी है और पाकिस्तान से इसकी मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का बचा हुआ कार्य नौ नवंबर से पहले पूरा हो जाएगा। 95 फीसद कार्य पूरा हो गया है। डेरा बाबा नानक में 4.2 करोड़ से 30 एकड़ में बन रही टेंट सिटी में 35,00 श्रद्धालुओं के ठहरने का प्रबंध है। इसमें 544 टेंट यूरोपियन स्टाइल, 100 स्विस कॉटेज और 20 दरबार स्टाइल की रिहायशें हैं। टेंट सिटी में रजिस्ट्रेशन रूम, जोड़ा घर, गठरी घर, वीआइपी लाउंज के साथ ही फायर स्टेशन भी है। डीसी व अन्य अधिकारियों ने सीएम को मैप के माध्यम से करतारपुर कॉरिडोर का पूरा प्लान समझाया। उन्होंने गुरुवार को डेरा बाबा नानक में निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद सुल्तानपुर लोधी में विकास कार्यो का निरीक्षण किया और दो सौ करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया। नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। कैप्टन ने बताया कि डेरा बाबा नानक में राज्य सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम संबंधी एक ही मंच लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें अलग मंच बना कर दिया जा रहा है। इसको केंद्र सरकार खुद तैयार करवा रही है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!