Breaking News :
>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
ताज़ा खबरेंदेश

भारत रत्न सरदार पटेल की १४४वीं जयन्ती पर समर्पित कविता

हे भारत भू के लौह पुरुष, स्वीकार करो मेरा वंदन ।
क्यों इतनी जल्दी चले गए, जनगण के मन में है कृन्दन ।।

तुम भारत भू के गौरव हो, तुम नए राष्ट्र के सूत्रधार,
दोबारा भारत में आओ, करते विनती हम बार बार ।
तुम राजनीति के धर्मवीर, तुम से ही सारे कीर्तमान,
तुम कूटनीति के राजवीर, तुम ही संका के समाधान ।
निरपेक्ष भाव से काम किया, सब तोड़े सम्प्रदाय बंधन ।
हे भारत भू के लौह पुरुष स्वीकार करो मेरा वंदन ।।1।।

तुम लोक तंत्र की थे मिसाल, बांटा प्रकाश अंधेरे में ,
तुम आजादी की थे मसाल, ना रुकी कभी जो घेरे में ।
भारत का एकीकरण किया, दुनियाँ में मान बढ़ाया था,
निर्वाह किया था राज धर्म, जनजन विस्वास जगाया था ।
सब राजे और नवाबों का, कर दिया देश हित प्रबंधन ।
हे भारत भू के लौह पुरुष स्वीकार करो मेरा वंदन ।।2।।

तुम स्वयं त्याग की मूरत थे, तुम दीपक हठी जवानी के,
तुम बापू के अनुयायी थे, तुम रूपक थे कुर्बानी के ।
तुम भारत भू के कर्णधार, तुम समता के सौदागर थे,
तुम विधिक ज्ञान में पारंगत, तुम वाणी के जादूगर थे ।
भारत का यूएनओ के संग, कर दिया आपने अनुबंधन ।
हे भारत भू के लौह पुरुष, स्वीकार करो मेरा वंदन ।।3।।

बारदोली आंदोलन से तुम, बन गए किसानों के नेता,
सरदार उपाधी मिली तभी, सबकी नजरों में अभिनेता ।
सरदार तरीका सिखा गए, संयम से देश चलाने का,
जो टेडी चाल चले कोई, उसको रस्ते पर लाने का ।
हलधर “की कविता है टीका, बल्लभ के माथे का चंदन ।
हे भारत भू के लौह पुरुष, स्वीकार करो मेरा वंदन ।।4।।

साभार: कविवर जसवीर सिंह ‘हलधर’
देहरादून
मो. 9897346173

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!