Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
ताज़ा खबरें

देश में आज से कई बदलाव होने जा रहे हैं देश में

एक नवंबर से देश में कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम लोगों को प्रभावित करने वाले हैं। इनमें रसोई गैस के दाम से लेकर डिपॉजिट पर ब्याज दर और टोल टैक्स भी शामिल है। कुछ नियमों से आमजन को फायदा होगा, तो कुछ आम जनता पर भारी पड़ेंगे। आज से लागू होने जा रहे इन नियमों की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए।

घट गया है डिपॉजिट पर ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आज से डिपॉजिट पर ब्याज दरें बदल गई हैं। SBI बैंक में अब एक लाख रुपए तक के डिपॉजिट पर ब्याज दर 0.25 फीसद घटकर 3.25 फीसद ही रह गई है। उधर, एक लाख रुपये से ज्यादा के डिपॉजिट पर ब्याज दर को रेपो रेट से जोड़ दिया गया है, जो कि अभी 3 फीसद है। एसबीआई के इस निर्णय का असर बैंक के 42 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा।

लोन पर भी घटी ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लोन पर भी ब्याज दरों में कटौती की है। अब नई ब्याज दर 8.05 फीसद हो गई है, जो कि पहले 8.15 फीसद थी। बैंक ने यह फैसला आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद लिया है। गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने रेपो को 5.40 फीसद से घटाकर 5.15 फीसद कर दिया था।

महंगी हो गई रसोई गैस

आज से देश के कई महानगरों में गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। यह गैस सिलेंडर के कीमत में बढ़ोत्तरी का लगातार तीसरा महीना है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में देश के कई महानगरों में करीब 76.5 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली की बात करें, तो आज से यहां 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 681.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 706, 651 और 696 रुपये है। इसके अलावा 19 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की बात करें, तो इसकी कीमत दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 1204, 1258, 1151.50 और 1319 रुपये हो गई है।

बड़े कारोबारी देंगे डिजिटल भुगतान की सुविधा

आज से बड़े कारोबारियों द्वारा डिजिटल पेमेंट्स की सुविधा देना अनिवार्य हो गया है। अब 50 करोड़ रुपये से अधिक के सालाना टर्नओवर वाले कारोबार को अपने ग्राहकों के लिए कम लागत वाले भुगतान के डिजिटल माध्यम की सुविधा देनी होगी।

बढ़ गया टोल टैक्स

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज से टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी हो गई है। यहां अब कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए एक साइड का टोल 125 रुपये और दोनों तरफ का टोल 200 रुपये हो गया है। इसके अलावा मासिक पास भी महेंगे हो गए हैं।

बैंकों का बदल गया टाइम

महाराष्ट्र में आज से बैंकों के खुलने और बंद होने का टाइम बदल गया है। राज्य में आज से सारे बैंकों का एक ही टाइम टेबल हो गया है। अब यहां बैंकों का खुलने का समय सुबह 9 बजे और कामकाज बंद होने का समय शाम 4 बजे हो गया है। इसमें अपवाद स्वरूप कुछ बैंक ऐसे होंगे जो सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खुलेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!