Breaking News :
>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर लगाया शराब व खनन माफिया होने का आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा की संकल्प यात्रा में काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाजपा की संवेदनशील सरकार को फिर से चुनने का आह्वान किया है।

आज बुधवार को भाजपा की संकल्प यात्रा का पर्यटन नगरी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री पर शराब व खनन माफिया होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा की हरिश रावत की सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए क्षेत्रीय जनता से प्रदेश की संवेदनशील सरकार बनाने के लिए चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण ऋषिकेश कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चार धामों को डबल लेन सड़क से जोड़ने का कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार ने रोजगार सृजन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण आज महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा हुई है। हर घर को शौचालय से जोड़ने के साथ देश में राम मंदिर का निर्माण भाजपा राज में ही संभव हो पाया है। लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत ने कहा की उन्होंने 250 करोड़ रुपये की सड़कें व पुल बनवाएं है, जबकि बिजली, पानी समेत हर क्षेत्र में भाजपा ने विकास को नई गति दी है। संचालन जगमोहन सिंह रावत व जंग बहादुर सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, जयहरीखाल मंडल अध्यक्ष किरण बौठियाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भुवनेश्वर खंडेलवाल, पंकज रावत, सूर्यदेव शाह, राकेश देवरानी, विनोद जुयाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!