Breaking News :
>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘आप सौभाग्यशाली हैं कि आपको सतपाल महाराज जैसा विराट नेतृत्व मिला है’ : सुबोध

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का सतपुली पहुँचने पर जोरदार स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, सतपुली। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के सतपुली पहुँचने पर बुद्धवार को चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य बाजार में एक विशाल जनसभा भी आयोजित की गई।

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बुधवार को विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली पहुँची। जहाँ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय संकल्प यात्रा का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस दौरान नगर में रैली निकालकर राधा कृष्ण मंदिर के समीप विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुये कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में तेजी से विकास कार्य किये जा रहे है । आल वेदर रोड, गाँव-गाँव बिजली पहुँचाना, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाया है। साथ ही कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से सरकार बनायेगी । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चौबट्टाखाल के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जैसा विराट नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सतपाल महाराज जब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल पहुँचाने की बात करते थे तो हमें विश्वास नहीं होता था लेकिन महाराज जी के सपने को प्रधानमंत्री मोदी जी ने साकार किया और आज ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर तेजी से कार्य चल रहा है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब संकल्प लेती है तो वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से अवश्य पूरा होता है। भाजपा सरकार ने राम मन्दिर बनाने का संकल्प लिया वह साकार हो रहा है। धारा 370 खत्म करने के निर्णय के साथ ही देश समग्र विकास का संकल्प लिया जो कि तेजी से पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का संकल्प लिया था जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज सफल हो रहा है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, यमकेश्वर विधायक ऋतु खण्डूरी, जिलाध्यक्ष सम्पत सरल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश वर्मा, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे पूर्व लैंसडाउन स्थित गाँधी चौक पर भी विजय संकल्प रैली का सतपाल महाराज ने स्वागत किया।

उसके उपरान्त श्रीकोट खाल, एकेश्वर, सिमारखाल एवं नौगाँवखाल में विजय संकल्प रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!