Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गोवा विधानसभा चुनाव में दम दिखाने का दावा कर रही AAP ने तृणमूल कांग्रेस को बनाया निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, पणजी। आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। इसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर हैं। गोवा विधानसभा चुनाव में दम दिखाने का दावा कर रही आप ने तृणमूल कांग्रेस को निशाना बनाया है। ममता की टीएमसी भी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने जा रही है।

बुधवार को पणजी में टीएमसी पर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप लोगों ने टीएमसी को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी है। फिलहाल टीएमसी का यहां एक फीसद वोट शेयर भी नहीं है। पार्टी तीन महीने पहले ही यहां आई है। लोकतंत्र ऐसा नहीं करता है। आपको मेहनत करनी पड़ती है। आपको लोगों के बीच काम करना होता है।’

इससे पहले मंगलवार को केजरीवाल ने कांग्रेस विधायकों के त्यागपत्र को लेकर पार्टी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि 15 विधायक तो बिक चुके हैं। अब दो विधायकों का आखिरी स्टाक भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि गोवा पहले दर्जे का राज्य है, लेकिन यहां के राजनेता तीसरे दर्जे के हैं। उनकी यह टिप्पणी गोवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अलेक्सो रेजिनाल्डो लोरेंको द्वारा पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद आई थी। वे पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस छोड़ने वाले 15वें विधायक हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!