Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा महानगर ने निकाली नकल विरोधी कानून को लेकर युवा आभार रैली, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिखाई हरी झंडी

कैबिनेट मंत्री मंत्री रेखा आर्या का विपक्ष पर जवाबी हमला, कहा – ‘विपक्ष कर रहा युवाओं को गुमराह’

भाजपा सरकार में किसी के साथ नही होगा अन्याय : रेखा आर्या

उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जहाँ नकल करने और करवाने वाले के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, देहरादून। आज देहरादून बीजेपी महानगर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किये गए सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को लेकर धन्यवाद रैली निकाली। रैली को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के पक्ष नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह अपने सभी युवाओं से कहना चाहती हैं कि हमारी सरकार आपके हितों के लिए सदैव खड़ी है और आप सभी के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा। इस कानून से आप सभी के हित सुरक्षित होंगे और नकल करने व कराने वाले सलाखों के पीछे होंगे।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जहाँ नकल करने और करवाने वाले के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कानून को लागू करने से मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह युवाओं के हितैषी हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है जबकि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ है। युवाओं को मुख्यमंत्री पर भरोसा रखना चाहिए। भाजपा सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस शासनकाल में युवाओं की कोई सुनवाई नहीं होती थी। अब युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य में नकल विरोधी कठोर कानून बना है, लेकिन उसको विपक्ष पचा नहीं पा रहा है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, भाजयुमो उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!