Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे 24 फरवरी को देंगे नमो मंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, देहरादून। 2024 के लोकसभा चुनाव तक प्रदेश भाजपा अब प्रदेश से लेकर बूथों तक नरेंद्र मोदी मंत्र का जाप करेगी। नमो मंत्र देने के लिए 24 फरवरी को भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे मौजूद रहेंगी।

बैठक में 11 हजार से अधिक बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति अभिभाषण के प्रचार की रणनीति बनेगी। पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना चाहती है। लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी चरणबद्ध ढंग से इस अभियान पर काम करेगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मुताबिक, शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के 24 पृष्ठीय अभिभाषण को चार एवं प्रदेश सरकार की पाँच पृष्ठीय उपलब्धियों को एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जनता के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा।

इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का रहना सुनिश्चित किया गया है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का प्रयास है केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच पहुंचाना है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली कार्यशाला में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, बूथ सशक्तीकरण अभियान की प्रदेश टोली, राष्ट्रपति अभिभाषण विषय पर चर्चा कार्यक्रम की प्रदेश टोली, समस्त जिलाध्यक्ष, समस्त जिला प्रभारी व सहप्रभारी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश सरकार में दिए जाने वाले दायित्वों की सूची पर 24 फरवरी की बैठक में मुहर लग सकती है। इस दिन प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ संभावित नामों पर विचार कर सूची को फाइनल कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!