Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

रा.इ.का. मथकुड़ी सैंण, ग्राम पंचायत पंगरियाणा, विकास खण्ड भिलंगना में आयोजित किया गया बहुद्देशीय शिविर

कुल 60 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही किया गया निस्तारण।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, भिलंगना/टिहरी। रा.इ.का. मथकुड़ी सैंण, ग्राम पंचायत पंगरियाणा, विकास खण्ड भिलंगना में आज विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह की उपस्थिति एवं मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर 60 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शिविर से पूर्व क्षेत्रीय विधायक एवं सीडीओ द्वारा विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली गई तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 88 लोगों का पंजीकरण कर परीक्षण किया गया तथा 150 लोगों को दवा वितरित की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 80 पशुओं हेतु दवा वितरित, कृषि विभाग द्वारा 19 कृषि यंत्र वितरित, उद्यान विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को दवा वितरण, पूर्ति विभाग द्वारा 04 राशन कार्ड बनाये गये तथा 02 निरस्तीकरण के आवेदन प्राप्त किये गये। उद्योग विभाग के स्टॉल में तीन ऋण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किये गये, राजस्व विभाग द्वारा 03 जाति, 03 आय, 01 स्थाई प्रमाण पत्र बनाये गये तथा 10 लोगों को खाता खतौनी नकल उपलब्ध कराई गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 पेंशन के आवेदन पत्र वितरित किये गये जबकि 05 आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। पंचायती राज विभाग द्वारा 31 परिवार रजिस्टर की नकल दी गई। वहीं शिविर में 12 लोगों के आधार कार्ड बनाये गये।

इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत बडियार हिंदाव राधिका देवी ने विकासखंड भिलंगना के पट्टी हिंदाव में आधार सेवा केंद्र खोलने का अनुरोध किया गया, इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को प्रकरण पर वांछित कार्रवाई कर मथकुड़ी में 15 दिन का शिविर प्रस्तावित करने तथा आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सदस्य वार्ड संख्या 9 केसरी देवी द्वारा ग्राम पंचायत बडियार के अनुसूचित बस्ती वार्ड 8 व 9 परिवारों के समस्त परिवारों को 1986 से जो वन भूमि मथकुड़ी सैंण में बसे हैं, के विनियमितीकरण किए जाने एवं विकास निधियों से विकास कार्य को किए जाने की स्वीकृति का अनुरोध किया गया, इस पर रेंजर भिलंगना को 15 दिन के अंतर्गत कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए। प्रधान ग्राम पंचायत भोना मान सिंह रावत द्वारा रा.उ. माध्यमिक विद्यालय धमातोली में शिक्षकों की नियुक्ति करने का अनुरोध किया गया, इस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

शिविर में लेनी गाड़ से कुंड लेनी तक सिंचाई गूल मरम्मत, विकास खंड भिलंगना के अंतर्गत जगदी बडियारगांव तितराना थार्तों मोटर मार्ग समरेखण हेतु वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को संयुक्त निरीक्षण हेतु निर्देशित करने सहित पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, वन, कृषि आदि विभागों की शिकायतें दर्ज की गई।

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर में दर्ज शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर समयसीमा निर्धारित कर त्वरित गति से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये गये हैं। कहा कि आधार कार्ड बनाये जाने हेतु मथकुड़ी में 15 दिन का कैम्प लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही स्थाई आधार सेवा केंद्र खोलने हेतु भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। कहा कि जो ठेकेदार संतोषजनक कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें ब्लैक लिस्ट करें। स्कूल में पेयजल समस्या का निस्तारण 15 मार्च से पूर्व करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें, किसी शिकायत की पुनरावृत्ति न हो। शिविर में डीएफओ के अनुपस्थित रहने पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद क्षेत्रान्तर्गत बहुउद्देश्य शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जनता के द्वार जाकर क्षेत्र में ही जनता की समस्याओं का समाधान हो सके तथा केन्द्र एवं राज्य की विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके। बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण क्षेत्र में होने के फलस्वरूप जनता को मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। कहा कि शिविर में दर्ज शिकायतों के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा संबंधितों को अवगत कराया गया तथा संबंधितों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिये गये हैं।

इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम प्रेमलाल, ब्लॉक प्रमुख भिलंगना वासुमति घणाता, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह सजवाण, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, सीईओ एल.एम. चमोला, जिला सेवा योजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीपीआरओ एम.एम. खान सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्रायें एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।  

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *