Breaking News :
>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अगस्त, 2021, शुक्रवार, देहारदून। आगामी 18 अगस्त को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य मंत्री एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के उत्तराखंड आगमन पर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई और यात्रा को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री 18,19 एवं 20 अगस्त को 3 दिन के उत्तराखंड प्रवास पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 45 सांसदों को केंद्र सरकार के नए मंत्रीमंडल में ज़िम्मेदारी मिली है तथा यह संसद पूरे देश के में जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनता से संपर्क करेंगे व केंद्र सरकार को नीतियों को जनता तक पहुँचायेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि आगमी 18 अगस्त को केन्द्रीय मंत्री के देहरादून आगमन पर उनके स्वागत को लेकर आज देहरादून जिले के सभी विधायक, मेयर, जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संग उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई l

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड आगमन पर केंदीय मंत्री का नारसंन बॉर्डर पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके उपरांत वह डाट काली देवी मंदिर होते हुए देहरादून में प्रवेश करेंगे, जहाँ से वह हर विधानसभा क्षेत्र में उनके स्वागत के कार्यक्रम रखे गए हैं l साथ ही उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम उनका बीजापुर स्थित विश्राम गृह में होगा, जहाँ वह सेवानिर्वित सेना जनरलों के साथ भोजन करेंगे तथा अगले दिन सुबह वह शौर्य स्थल के लिए निकलेंगे।

उन्होंने बताया कि नैनीताल संसद के केंद्रिय मंत्री बनने से लोगों का उत्साह बढ़ा है तथा इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है l

बैठक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, कैंट विधायक हरबंस कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, ऋषिकेश महापौर अनिता ममगाई, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राजपुर विधायक खजान दास, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, कार्यक्रम संयोजक पुष्कर काला, सह संयोजक बलजीत सोनी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राजेंद्र ढिल्लो, अनंत सागर, रतन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!