Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत सिंह कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, बताएंगे बूथ जीतने का मंत्र

हल्द्वानी : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह जिले के कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। बूथ जीतने का मंत्र बताएंगे। इसके लिए वह सात व आठ अगस्त को हल्द्वानी व नैनीताल में अलग-अलग समय पर पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश प्रभारी की इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश प्रभारी के जिले में पहली बार आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को भी हल्दूचौड़ में बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया। बिष्ट ने बताया कि प्रदेश प्रभारी सात अगस्त को सबसे पहले पूर्वाह् 11 बजे लक्ष्मी बैंक्वेट हाल में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करेंगे और फिर जैसमिन बैंक्वेट हाल में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी। पार्टी की ओर से सौंपे गए कार्यो के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। शाम को जिला से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

आठ अगस्त को नैनीताल में देंगे चुनावी टिप्स

जिलाध्यक्ष ने बताया कि आठ अगस्त को नैनीताल में सबसे पहले बूथ स्तर की बैठक होंगी। बूथ जीता, चुनाव जीता मंत्र दिया जाएगा। इसके बाद नैनीताल व भवाली मंडल के पदाधिकारियों की बैठक होगी। शाम को प्रदेश प्रभारी दिल्ली को रवाना हो जाएंगे।

मिशन 2022 फतह करना ही बैठक का उद्देश्य

भाजपा प्रदेश प्रभारी की यह बैठक चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण है। मिशन 2022 फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरना है और उन्हें सांगठनिक मजबूती का मंत्र देना है। सबसे अहम यह है कि पार्टी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का भी एहसास कराना है।

ढोल-नगाड़े के साथ होगा स्वागत

पहली बार शहर में आगमन पर प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत किया जाएगा। ढोल-नगाड़े के साथ ही पुष्प वर्षा भी की जाएगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!