Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक की गयी आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अगस्त, 2021, शुक्रवार, देहारदून। जिलाधिकारी/समुचित प्राधिकारी जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी डॉ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय ऋषिपर्णा सभागार में पीसीपीएनडीटी की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने सुभारती हाॅस्पिटल के केन्द्र में नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन क्रय करने की अनुमति के आवेदन, हिमालयन हाॅस्पिटल की मोबाईल वैन के पंजीकरण को निरस्त करने के आवेदन, ओएनजीसी हाॅस्पिटल, बल्लुपुर रोड देहरादून की पूर्व में सील अल्ट्रासाउण्ड मशीन को सील मुक्त किये जाने के आवेदन, सुभारती हाॅस्पिटल में डाॅ योगेन्द्र कुमार, डाॅ० यशी एवं डाॅ० अंकिता पाल को अल्ट्रासाउण्ड मशीन में कार्य करने की अनुमति के आवेदन, पराशर्स पैथोलाॅजी एण्ड इमेजिंग सैन्टर, इन्दर रोड इंस्टाल की गई नई सीटी स्कैन मशीन को पंजीकरण (फार्म बी) दर्ज करने तथा श्री राम नर्सिंग होम एण्ड आईवीएफ सेन्टर ऋषिकेश, एम्स ऋषिकेश के केन्द्र में इंस्टाल की गई नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन को पंजीकरण (फार्म बी) दर्ज करने की अनुमति दिये जाने के आवेदन पर अनुमोदन किया गया।

इसके अतिरिक्त डाॅ साधना चैहान, चैहान हाॅस्पिटल, मेन रोड विकासनगर एवं डाॅ दीपा कथेरिया, कथेरियो, एक्स-रे एण्ड अल्ट्रासाउण्ड मशीनों केे पंजीकरण का नवीनीकरण किये जाने हेतु किये गये आवेदन, ममता डायग्नोस्टिक सैन्टर में स्थापित पुरानी अल्ट्रासाउण्ड मशीन को सैप मेडिकेयर सिस्टम को विक्रय एवं सैमसंग कम्पनी से नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन क्रय करने के आवेदन पर समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। इसके अलावा निर्मल आश्रम अस्पताल मायाकुण्ड ऋषिकेश में डाॅ० रजत चैधरी को अल्ट्रासाउण्ड मशीन में कार्य करने की अनुमति दिये जाने के आवेदन, राजकीय सैन्टमेरी हाॅस्पिटल, कुलड़ी बाजार, कैमल रोड मसूरी एवं स्वर्ण मेडिकल सेन्टर कारगी चोक, अपोजिट कैनरा बैंक बंजारावाला रोड के पंजीकरण को किये जाने के आवेदन को समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।

इस दौरान बैठक में कार्यक्रम अधिकारी, डाॅ० वन्दना, डाॅ० चित्रा जोशी, संयुक्त निदेशक विधि जे.सी. पंचोली, डाॅ० सुबोध नौटियाल, समन्वयक ममता बहुगुणा, बाल विकास अधिकारी क्षमा बहुगुणा, जिला समन्वयक आशा/सामाजिक कार्यकर्ती कमला जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!