Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

लोकसभा चुनाव-2024 : नए सिरे से तैयार‍ियों में जुटी भाजपा

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा और विधान परिषद चुनाव में विजय पताका फहरा चुकी भाजपा के सामने अब 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती हैं। सरकार और संगठन के डबल इंजन में से सरकार का इंजन तो लक्ष्य की ओर फर्राटा भरने लगा है, लेकिन संगठन वाले इंजन की ‘ओवरहालिंग’ अभी बाकी है। चूंकि, अब नए सिरे से जातीय समीकरण भी साधने हैं, इसलिए अभी यह भी मंथन चल रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष किस जाति-वर्ग से बनाया जाए। साथ ही प्रदेश की टीम में कई नए पदाधिकारी भी उसी के अनुरूप बनाए जाने हैं।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में लड़ा। सफलता मिली और उसके इनाम स्वरूप स्वतंत्रदेव को योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री बना दिया गया है। चूंकि पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत है, इसलिए सरकार गठन के बाद से ही इसकी अटकलें शुरू हो गईं कि नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में इस पद पर ब्राह्मण नेता को बैठाया गया, इसलिए कई लोगों का तर्क है कि इस बार भी पुराना सफल फार्मूला अपनाते हुए ब्राह्मण को ही संगठन की कमान सौंपी जाएगी तो कुछ लोगों का मानना है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बसपा के दलित वोटबैंक में गहरी सेंध लगाई है। उसका असर चुनाव परिणाम पर दिखा है, इसलिए इस वोटबैंक को साधे रखने के लिए दलित को संगठन का मुखिया बनाया जा सकता है।

हालांकि, प्रयोग और अप्रत्याशित निर्णय पार्टी करती रहती है, इसलिए संगठन के सक्रिय पदाधिकारी भी टोह नहीं ले पा रहे कि अंतत: निर्णय क्या होने जा रहा है। सभी जाति-वर्गों से कई-कई संभावित नाम चर्चा में कई दिन से चल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अभी हाईकमान भी इस मंथन में जुटा है कि प्रदेश अध्यक्ष किस जाति से बनाया जाए। इधर, सरकार अपने काम में जुट गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मंत्रियों और अधिकारियों को लक्ष्य सौंप चुके हैं कि पांच वर्ष के लिए जारी किए गए लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्प 2024 तक पूरे कर लेने हैं। अब बारी है कि सरकार के साथ समन्वय के लिए संगठन को सक्रिय किया जाए। उम्मीद जताई जा रही है कि अब जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पर निर्णय हो जाएगा। इसके साथ ही एके शर्मा और दयाशंकर सिंह के मंत्री बनने से प्रदेश उपाध्यक्ष के दो पद खाली हो गए हैं।

प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर भी मंत्री बना दिए गए हैं। तमाम आयोग और बोर्ड में पद खाली हैं। ऐसे में चुनाव में बेहतर काम करने वाले तमाम कार्यकर्ता आयोग और बोर्ड में समायोजित करने के साथ ही वरिष्ठों में संगठन में जिम्मेदारियां दी जानी हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ यह संगठन की नई टीम होगी, जो मिशन 2024 के लिए खास तौर पर काम करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!