Breaking News :
>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर, BSF के कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। एक बयान में बताया गया कि दौरे की शुरुआत बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर में रुकने के साथ शुरू होगी।

अधिकारियों ने बताया कि शाह 6 आधुनिक फ्लोटिंग बार्डर आउट-पोस्ट और सुंदरवन में तैनात बोट एंबुलेंस का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह हरिदासपुर स्थित मैत्री म्यूजियम का भी शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि सुंदरवन के दुर्गम क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए फ्लोटिंग बार्डर आउट पोस्ट की संख्या बढ़ा दी गई है। जबकि बोट एंबुलेंस की शुरुआत दुर्गम क्षेत्र में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए की जा रही है। ये आउट पोस्ट सतलुज, नर्मदा, कावेरी, गंगा, साबरमती, कृष्णा पर बनाई गई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सिलीगुड़ी में रेलवे संस्थान खेल मैदान शाम करीब 6 बजे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, शुक्रवार को गृह मंत्री कूचबिहार जिले में सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन बीघा जाएंगे और बीएसएफ जवानों के साथ बीओपी झलकाड़ी में बातचीत करेंगे।

इसके बाद गृह मंत्री बाद कोलकाता के होटल वेस्टिन में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पार्टी सांसदों, विधायकों और राज्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बविदित रहे कि पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अमित शाह का राज्य में पहला दौरा है। विधानसभा चुनाव और हाल ही में उपचुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष देखा जा रहा है। पिछले साल राज्य में हुए विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए उपचुनावों और नगर निगम चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!