Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने खैरना से क्वारव तक 10 किमी. NH के कार्यों का निरीक्षण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2022, बुधवार, खैरना/ नैनीताल। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने जनपद नैनीताल के तहसील कोस्याकुटोली के अंतर्गत खैरना, चमडिया, नावली होते हुए, काकड़ी घाट से क्वारव तक 10 किलोमीटर एनएच के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद एनएच के अधिकारी नहीं दे पाए संतोष पूर्ण जवाब। जिस पर आयुक्त महोदय द्वारा एनएच एवं कांटेक्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए है कि समय व गुणवत्ता पारदर्शिता एव समय के साथ कार्यों में तेजी लायें। यदि 15 दिन में कल्वर्ट, जीएसपी एव अन्य कार्यों में प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आयुक्त ने अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन कार्य में लगे श्रमिकों एवं कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट फॉर्मेट पर व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि कार्यों में हीला-हवाली पाई गई तो कांटेक्टर पर भारी भरकम पेनल्टी तय की जाएगी, क्योंकि निर्धारित तिथि के अनुसार निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा। अब जो निर्माण कार्य किए जायेंगे, फॉर्मेट एवं प्लान के तहत किए जायेंगे। अब कार्यों में किसी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिसके लिए आयुक्त रावत ने उप जिलाधिकारी कोस्या कुटोली राहुल शाह को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन एनएच के कार्यों की मॉनिटरिंग करें कि क्या एनएच के कार्य सही हो रहे हैं या नहीं। ताकि आम जनता को जो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उससे जल्द से जल्द निजात मिल सकें व समय पर कार्य पूर्ण हो सकें।

आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने इस दौरान नीम करोली बाबा एव प्राचीन शिव मंदिर काकड़ीघाट के दर्शन किये। वहाँ पर स्थानीय लोगों एवं पुजारी से मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन रानीखेत, उप जिलाधिकारी राहुल शाह कोस्याकटोली, कांट्रेक्टर रविदास शर्मा, ए ई जेके पांडे एन एच, तहसीलदार मनीषा बिष्ट कोस्याकटोली के साथ ही संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!