Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया- कांग्रेस

सीएम बताएं, 500 करोड़ में सरकार गिराने की साजिश की जांच का क्या हुआ

मंत्री गणेश जोशी नदी व खालों के मालिक बन गए हैं

12 सितम्बर से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम बचाओ यात्रा में हरदा शामिल नहीं होंगे

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया है । इसी लिये भाजपा के नेता उलट बयानबाज़ी कर रहे है ।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की संविधान सभा में डाक्टर भीमराव अंबेडकर के भाषण के अंश को ही दोहराया है । रावत ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के राज में महिलाएं ,दलित ,पिछड़े ,अतिपिछडे, अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। इन वर्गों पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहे हैं । लोकतंत्र की सभी संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं । उन्होंने राहुल गांधी के बयान की उद्धृत करते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री मीडिया व अन्य लोगो के सवालों से बचते हो वही राहुल गांधी ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय विश्वविधिलयों में मीडिया व लोगों के सवालों का खुले मन से जवाब दिया ।

प्रधानमंत्री की तरह सवालों से भागे नहीं ।आज वो सब सवाल जनता के मन में तैर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं ,दलित ,पिछड़े ,अतिपिछड़े ,अल्पसंख्यकों के विरुद्ध भी अत्याचार बढ़े हैं। महिलाओं के यौन शोषण में कई दर्जाधारियों को सरकार बचा रही है ।

पूर्व सीएम हरीश रावत का सरकार गिराने वाले मामले पर बड़ी बयान सामने आया है। हरदा ने कहा है कि सरकार गिराने की साजिश जैसे आरोप लगना बेहद ही गंभीर बात है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ये बताना चाहिए कि इस मामले में अब तक क्या जांच हुई।

पूर्व सीएम ने कहा कि बीते दिनों गैरसैंण में हुए सत्र के दौरान सरकार को गिराने की साजिश की बात सामने आई थी। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने 500 करोड़ से सरकार गिराने का आरोप गुप्ता बंधुओं पर लगाया था। इस मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि सरकार गिराने की साजिश जैसे आरोप लगना गंभीर बात है।

हरदा ने विधानसभा अध्यक्ष के कामकाज पर उठाए सवाल

हरदा ने विधानसभा अध्यक्ष के कामकाज पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रवर समिति बनाने को चुनाव टालू समिति बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राज्य में पीडब्लयूडी और सिंचाई विभाग बिल्कुल खत्म है। सिर्फ विभाग के मंत्री की पगड़ी दिखाई देती है। जल जीवन मिशन पर सवाल उठाते हुए हरदा ने कहा कि पूरा उत्तराखंड खोद डाला गया है। जल जीवन मिशन के तहत पानी तो आया ही नहीं लेकिन रास्ते खोद डाले गए।

रुद्रप्रयाग के गांवों में लगे बोर्ड बीजेपी की कायराना हरकत

बीते दिनों रुद्रप्रयाग के गांवों में बोर्ड चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। इनको लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। इस बारे में हरदा का कहना है कि रुद्रप्रयाग के गांवों में लगे बोर्ड बीजेपी की कायराना हरकत है। उपचुनाव से पहले बीजेपी की सोची समझी साजिश के तहत ये किया गया है।

केदारनाथ बचाओ यात्रा का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है। कल से शुरू होने वाली केदारनाथ बचाओ यात्रा में हरदा शामिल नहीं होंगे। स्वास्थ्य कारणों के चलते वो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। हरीश रावत ने गणेश जोशी के ऊपर भी सवाल उठाए हैं। हरदा ने गणेश जोशी को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि गणेश जोशी देहरादून में नदी खालों का मालिक बन गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!