Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्ड

असहज हालात से निपटने को सख्त कदम उठा सकती है भाजपा

देहरादून। अपनी ही सरकार व संगठन को असहज करने वाले मंत्री और विधायकों पर भाजपा अब नरमी बरतने के मूड में नहीं है। इस मामले में पार्टी सख्त कदम उठाकर सबको अनुशासन के भीतर काम करने का संदेश देने की तैयारी कर रही है ताकि विपक्ष को पार्टी में अंगुली उठाने का मौका न मिले और पार्टी के भीतर अनुशासन कायम रहे।

भाजपा में पिछले कुछ दिनों से एक मंत्री और दो विधायक अपने बयानों से संगठन व सरकार को असहज कर रहे हैं। पहले पार्टी में विधायक विधायक देशराज कर्णवाल व कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच जुबानी जंग चली। मामला मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा। यहां मामले का पटाक्षेप होने की उम्मीद जताई गई। बाहर आते ही दोनों ने एक दूसरे पर फिर निशाने साध लिए। इस मामले में अब एक जांच समिति का गठन किया गया है। देशराज कर्णवाल इस मामले में अपने बयान समिति के सामने दर्ज करा चुके हैं लेकिन दूसरे विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन अभी तक समिति के सामने पेश नहीं हुए हैं। वह कभी चुनाव प्रचार का हवाला दे रहे हैं तो कभी कार्यक्रमों में व्यस्त होने का। यहां तक कि वह पार्टी लीक से हटकर विवादित बयान भी दे चुके हैं।

यह प्रकरण अभी चल ही रहा था कि अब एक मंत्री और एक विधायक ने ब्यूरोक्रेसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिस तरह से इस मामले में बयानबाजी की जा रही है, उसे सरकार को ही कठघरे में खड़ा करने के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ये दोनों प्रकरण केंद्रीय नेतृत्व के संज्ञान में भी लाए जा चुके हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने भी इन दोनों प्रकरणों को गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि ऐसे में अब सख्त कदम उठाने की तैयारी चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!