Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्ड

Lok Sabha Election: लापरवाही: ईवीएम मशीनों से नहीं हटाए गए मॉक पोल के वोट

देहरादून। राज्य की पांच में से चार संसदीय सीटों के छह बूथों पर ईवीएम मशीनों पर मॉक पोल के बाद रिकॉर्ड हटाए बगैर ही पूरी पोलिंग करा दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद निर्वाचन आयोग ने इन मशीनों को मतगणना से हटाकर केवल वीवीपैट से ही मतगणना पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जहां मॉक पोल पर वीपीपैट मशीनों का इस्तेमाल हुआ है, वहां बूथ में पड़े कुल मतों के आधार पर इनकी गिनती की जाएगी।

प्रदेश में 11 अप्रैल मतदान हुआ था। मतदान के दिन हर बूथ पर पोलिंग एजेंटों की मौजूदगी में मशीनों को टेस्ट करने के लिए मॉक पोल कराया जाता है। मॉक पोल समाप्त होने के बाद इन मशीनों को फिर से री-सेट किया जाता है ताकि मॉक पोल प्रक्रिया के तहत डाले गए वोट मिट जाएं और मशीन पर नए सिरे से वोट डाले जा सकें। ऐसा ही वीवीपैट मशीनों में भी होता है। वीवी पैट मशीनों में गिरी मॉक पोल की पर्चियों को एक लिफाफे में सील बंद कर दिया जाता है। इस तरह वीवीपैट मशीनों पर भी नए सिरे से पर्चियां गिरती हैं।

प्रदेश के पांच जिलों के छह बूथों पर पीठासीन अधिकारियों की लापरवाही के चलते ईवीएम मशीनों से मॉक पोल का डाटा नहीं हटाया गया, जबकि वीवीपैट मशीनों की पर्चियां सील बंद की गईं। इस कारण ईवीएम मशीनों में मॉक पोल के साथ ही मतदाताओं द्वारा डाले गए वोट भी दर्ज हो गए हैं। जब निर्वाचन आयोग द्वारा कुल वोटों की गणना की गई तो हरिद्वार के दो और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल व उत्तरकाशी जिले के एक-एक बूथ पर कुल पड़े वोट व ईवीएम में पड़े वोट में अंतर पाया गया। इसके बाद यह गड़बड़ी सामने आई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी सूचना केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई।

इस पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने इस प्रकार के मतों की गणना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में इस तरह की घटना सामने आई हैं। इन मशीनों को मतगणना से अलग रखा जाएगा और केंद्रीय निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य किया जाएगा।

अलग रखी जाएंगी ऐसी मशीनें

केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि मतगणना के दौरान इन मशीनों को अलग रखा जाएगा। पूरी मतगणना समाप्त होने के बाद यहां गणना वीवी पैट मशीनों के जरिये की जाएगी। यदि वीवी पैट मशीनों में भी मॉक पोल वोट होंगे तो मॉक पोल सर्टिफिकेट से इन वोटों को हटाकर वोट गिने जाएंगे। हालांकि, यदि कहीं विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और वहां वोट का अंतर ईवीएम की मशीनों से अधिक है तो वहां यह गणना नहीं होगी।

प्रत्याशियों को देनी होगी जानकारी

मतगणना से पहले हर लोकसभा सीट के निर्वाचन अधिकारी को सभी प्रत्याशियों को ऐसे बूथों और ईवीएम मशीनों की जानकारी देनी होगी जहां इस तरह की घटनाएं हुई हैं और फिर इन मशीनों को शुरुआती मतगणना से हटा दिया जाएगा।

कारण की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने देश भर के किसी भी स्थान पर इस तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया है। आयोग के अनुसचिव मधूसदन गुप्ता द्वारा सभी राज्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि इस तरह के सभी मामलों की विस्तृत जांच की जाए और दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!