Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिपिन रावत का यूँ चला जाना बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती : भावना पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी द्वारा देहरादून के परेड ग्राउंड के बाहर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवँ उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया एवँ हादसे के सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडेय ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भावना पांडे के साथ ही वहाँ मौजूद पीआरडी के कईं जवानों ने भी बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। साथ ही आम लोगों ने भी उनका स्मरण कर नमन किया।

इस मौके पर बोलते हुए जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का अचानक यूं चला जाना देश एवँ प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने हैलीकॉप्टर हादसे पर शंका व्यक्त करते हुए कहा कि देश के उच्च पद पर आसीन व्यक्ति ही जब सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा का अंदाज़ा स्वयं ही लगाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सरकार से देश के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न देने की मांग की।

भावना पांडे ने कहा कि देवभूमि के लाल सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने देशभर में उत्तराखंड का नाम रौशन किया है। इस भीषण हादसे की खबर से प्रत्येक उत्तराखंडवासी आहत है। उन्होंने कहा कि देशहित एवँ वतन की सुरक्षा के लिए जनरल बिपिन रावत द्वारा दिये गए महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी देश सेवा के लिए अवश्य ही उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

भावना पांडे ने इस भीषण हैलीकॉप्टर हादसे पर शंका व्यक्त करते हुए सरकार से इस पूरी घटना की गहनता से जाँच कराए जाने की मांग की। उन्होंने इस घटना को देश के बड़े पदों पर आसीन व्यक्तियों की सुरक्षा में चूक बताया। साथ ही देश के आम आदमी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किये। उन्होंने किसी बड़ी साज़िश का अंदेशा व्यक्त करते हुए इस पूरी घटना की जांच की मांग को दोहराया।

Loading

error: Content is protected !!