Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

बिपरजॉय ने 105 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बाढ़ जैसी स्थिति

जयपुर। चक्रवात बिपरजॉय के कारण राजस्थान के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई है। इसने कई रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। राजस्थान में पहली बार मॉनसून से पहले बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। जयपुर आईएमडी के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बिपरजॉय चक्रवात ने जून के महीने में अजमेर में बारिश के 105 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 17 जून, 1917 को, अजमेर में एक ही दिन में कुल 119.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो जून महीने में सबसे अधिक थी।

राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 8.30 बजे से सोमवार की सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे के अंतराल में अजमेर में 131.8 मिमी बारिश होने के बाद यह रिकॉर्ड टूट गया। चार दिनों में चक्रवात बिपरजॉय के कारण कई इलाकों में बारिश हुई है, जिससे बाड़मेर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में बाढ़ आ गई है। पिछले 24 घंटे में पाली के मुथाना में 530 मिमी बारिश हुई। दूसरी तरफ बूंदी, अजमेर, भीलवाड़ा के कई गांवों में बिजली नहीं है।

मौसम विभाग ने कोटा, बारां-सवाई माधेपुर में मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया। 17 जून को शहर में 91.3 मिमी बारिश दर्ज करने के बाद जोधपुर में 12 साल का रिकॉर्ड भी टूट गया। पिछला रिकॉर्ड 28 जून 2016 को बना था, जब लगभग 74 मिमी बारिश हुई थी। राजस्थान में 16 जून से 19 जून तक चक्रवात के कारण औसतन 100 मिमी बारिश हुई, जो मॉनसून के मौसम के दौरान औसत बारिश का लगभग 24 प्रतिशत है। राजस्थान में मॉनसून (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 415 मिमी बारिश होती है। जून महीने के शुरूआती दिनों में औसतन 50 मिमी बारिश दर्ज की जाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!