Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
कारोबार

आईफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर- एप्पल ने आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी ऐप को किया ब्लॉक

सैन फ्रांसिस्को। एंड्रॉइड के लिए आईमैसेज सॉल्यूशन बीपर मिनी को यूजर्स के लिए ब्लॉक किए जाने के बाद, एप्पल ने कहा है कि उन्होंने आईमैसेज तक एक्सेस प्राप्त करने के लिए फेक क्रेडेंशियल्स का फायदा उठाने वाली टेक्निक को ब्लॉक कर यूजर्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं। बीपर मिनी ऐप यूजर्स को सीधे अपने एंड्रॉइड डिवाइस से ब्लू-बबल आईमैसेज भेजने की अनुमति देता है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से ऐप में तकनीकी समस्याओं के कारण यूजर्स ब्लू बबल मैसेज भेजने और प्राप्त करने में असमर्थ थे।

एप्पल ने एक बयान में कहा कि हम अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस को इंडस्ट्री-लिडिंग प्राइवेसी और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी के साथ बनाते हैं जो यूजर्स को उनके डेटा पर कंट्रोल देने और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन की गई हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने आईमैसेज तक एक्सेस हासिल करने के लिए फेक क्रेडेंशियल्स का फायदा उठाने वाली टेक्निक को ब्लॉक कर अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाए हैं।

इन टेक्निक ने यूजर सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए महत्वपूर्ण जोखिम उत्पन्न किए, जिनमें मेटा डेटा एक्सपोजर और अनवांटेड मैसेज, स्पैम और फिशिंग अटैक को सक्षम करने की क्षमता शामिल है। एप्पल ने कहा, हम अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी अपडेट करना जारी रखेंगे।

बीपर मिनी एप्पल की अपनी पुश नोटिफिकेशन सर्विस के जरिए आईमैसेज से कनेक्ट करने के लिए एक कस्टम-बिल्ड सर्विस का उपयोग करता है। स्टार्टअप ने दावा किया कि उनकी प्रक्रिया एन्क्रिप्शन या प्राइवेसी से कोई समझौता किए बिना काम करती है। बीपर मिनी के संस्थापक एरिक मिगिकोव्स्की ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि एप्पल उनके ऐप को क्यों ब्लॉक करेगा।

उन्होंने कहा, अगर एप्पल वास्तव में अपने आईफोन यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी की परवाह करता है, तो वह उस सर्विस सेवा को क्यों बंद करेंगे जो उनके यूजर्स को असुरक्षित एसएमएस का उपयोग करने के बजाय एंड्रॉइड यूजर्स को एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजने में सक्षम बनाती है?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!