Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
आर्थिक गतिविधियाँदेश

इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों का बड़ा ऐलान, अपना आर्टिफैक्ट न्यूज ऐप किया बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 जनवरी 2024, नई दिल्ली। इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर, जिन्होंने एक साल पहले एआई-पावर्ड न्यूज एग्रीगेटर ऐप आर्टिफैक्ट लॉन्च किया था, ने इसका संचालन बंद करने की घोषणा की। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि बाजार का अवसर इतना बड़ा नहीं था कि निरंतर निवेश की गारंटी दी जा सके। सिस्ट्रॉम, जो ऐप के सीईओ हैं, ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, स्टार्टअप के लिए इस वास्तविकता को नजरअंदाज करना आसान है, लेकिन अक्सर पहले ही कठिन निर्णय लेना इसमें शामिल सभी लोगों के लिए बेहतर होता है। आर्टिफैक्ट ऐप को हाल ही में गूगल प्ले स्टोर द्वारा साल का एव्रीडे एसेंशियल ऐप नामित किया गया था। कंपनी ने नए कमेंट्स और पोस्ट जोडऩे की क्षमता को हटाने का निर्णय लिया है।

सीईओ ने कहा, इस प्रकार के कंटेंट के लिए उचित मात्रा में संयम और निरीक्षण की आवश्यकता होती है और हमारे पास इन फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए भविष्य में स्टाफ नहीं होगा। हालांकि, मौजूदा पोस्ट यूजर्स को उनकी प्रोफाइल सेल्फ-व्यू पर दिखाई देती रहेंगी। इस बीच, आर्टिफैक्ट फरवरी के अंत तक कोर न्यूज-रीडिंग की क्षमता का संचालन जारी रखेगा। सिस्ट्रॉम ने कहा, हम अस्तित्व के ऐसे क्षण में हैं जहां कई पब्लिकेशन बंद हो रहे हैं या संघर्ष कर रहे हैं, लोकल न्यूज लगभग गायब हो गए हैं, और बड़े पब्लिशर्स के लीडिंग टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ संबंध खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि टेक्नोलॉजी इन संस्थानों को समर्थन देने, संरक्षित और विकसित करने के तरीके ढूंढ सकती है और ये संस्थान उस पैमाने का लाभ उठाने के तरीके खोज सकते हैं जो एआई जैसी चीजें प्रदान कर सकती हैं। स्मार्टन्यूज जैसे अन्य न्यूज एग्रीगेटर्स के उपयोग में मंदी के बीच यह शटडाउन हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!