Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

संगठन की गरिमा का प्रत्येक सदस्य रखे ख्याल : निशीथ सकलानी

नव वर्ष व लोहड़ी पर्व के आगाज के साथ उत्तराखंड पत्रकार महासंघ का मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024, देहरादून। नव वर्ष व लोहड़ी पर्व के आगाज के साथ उत्तराखंड पत्रकार महासंघ का मिलन कार्यक्रम होटल गौरव में आज खुशनुमा माहौल के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए संगठन को सक्रियता के साथ परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए उतराखण्ड पत्रकार महासंघ को बेहतर मंच देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की गरिमा को बनाये रखना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी बनती है। आज के समय में संगठनों से जुड़े लोगों का परस्पर संवाद होना बहुत आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सकलनी ने आगामी नई कार्यकारणी पर अपनी राय स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में तीन वर्षो से सक्रिय सदस्य ही नई कार्यकारिणी के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार उम्मीदवार को ही इस बार मौका मिलना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष सकलनी ने कहा की नई कार्यकारणी की प्रक्रिया अगली बैठक में तय की जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी सूरत में गैर जिम्मेदार पदाधिकारी बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।

कार्यक्रम में सम्मिलत हुए नये पुराने सभी सदस्यों ने कार्यकम में अपने सुझाव प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम में महासंघ के जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यु व जिला महामंत्री राकेश शर्मा ने सभी सदस्यों का मंच से आह्वान कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर महसंघ के प्रदेश की वरिष्ठ पदाधिकारी बीना उपाध्याय, नरेश रोहिला प्रदेश संगठन प्रभारी सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार व प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाई ने सदस्यों का स्वागत करते हुए अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिला कोषध्यक्ष टीना वैश्य ने अपने बात को बड़े सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अवधेश नौटियाल व यशराज आनंद के सुझाव को सभी सराहा और उनकी प्रशंसा की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, इंदेश्वरी मामगाईं, राजीव शर्मा, घनश्याम चन्द्र जोशी, जीतेन्द्र नरूला, अनुराधा शर्मा, पूनम सिंह, अमित अमोली, विपिन सिंह, मनीष नैथानी, मुकेश कुकरेती, अरुण पांडे, हेमंत शर्मा, धन सिंह बिष्ट, कैलाश सेमवाल, महावीर सिंह, दिलीप चंद शर्मा, सुशान्त कुमार, भूपेंद्र प्रसाद भट्ट, पवन, मयंक जुगरान, पवन शर्मा, दुर्गेश मिश्रा आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!