Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डहरिद्वार

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

पुलिस ने चाक चौबंद की सुरक्षा व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 जनवरी 2024, हरिद्वार। मकर संक्रांति स्नान पर्व पर अर्ध रात्रि से ही स्नान करने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मकर सक्रांति का संक्रमण काल आज रात्रि है। और पुण्य काल कल पूरे दिन है इसलिए मकर सक्रांति अधिकांश लोगों द्वारा 15 जनवरी को भी मनाई जा जाएगी। मकर संक्रांति के स्नान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस बल को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी से भी पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। शनिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया गया। मेला नोडल अधिकारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने पिछले स्नानों के दौरान सामने आता रहा है कि अचानक से भीड़ बढ़ जाती है। इसलिए पहले से ही सभी तैयारी करके रखना है। हर जोनल अधिकारी अपने क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भीड़ बढ़ने पर उपयोग करेंगे।

मनसा देवी, चंडी देवी में ड्यूटी के दौरान ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालु लाइन में ही आगे बढ़ें। भीड़ का दबाव बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देने के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखेंगे। महिला घाट पर नियुक्त महिला कर्मी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। स्नान के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं के डूबने की संभावनाएं बनी रहती हैं, घाटों पर नियुक्त जल पुलिस की टीमें लगातार सतर्क रहें। हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रूट प्लान का पालन करवाया जाए। वाहनों को सड़क के किनारे पार्क नहीं होने दिया जाए। सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में भेजा जाए। एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि स्नान पर्व को लेकर सात पुलिस उपाधीक्षक, 11 इंस्पेक्टर, 203 उप निरीक्षक एवं अपर उप निरीक्षक, 304 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी/आईआरबी, एक प्लाटून, एक सेक्शन, घुडसवार पुलिस बल दो टीम, बम निरोधक दस्ता की तीन टीम, एटीएस की दो टीम, जल पुलिस की चार टीमें, यातायात पुलिस के छह उप निरीक्षक, नौ हेड कांस्टेबल, 371 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *