Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

दिल्ली सरकार की ओर से छठ व्रतियों के लिए बेहतर व्यवस्था की हुई है जगह-जगह छठ घाट बनाए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, दिल्ली। चार दिवसीय छठ महापर्व दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मनाया जा रहा है। पर्व के तीसरे दिन बुधवार को शाम को करोड़ों श्रद्धालु ढलते सूर्य को अर्घ्य देंगे। दिल्ली सरकार की ओर से छठ व्रतियों के लिए बेहतर व्यवस्था की हुई है, जगह-जगह छठ घाट बनाए गए हैं। वहीं, छठ पर्व को लेकर सियासत भी जारी है। आइटीओ के पास यमुना के घाट पर बैरिकेड हटाकर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना घाट पूर्ण रूप से खुल गया है। उन्होंने कहा कि मैं यहां शाम तक रहूंगा और विधि विधान से पूजा करूंगा।

इससे पहले आइटीओ के पास छठ घाट पर सांसद प्रवेश वर्मा को जाने से दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। इस पर पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि पूजा करने से हमें कोई नहीं रोक सकता है।  इसके बाद पुलिस बैरिकेडिंग हटाते हुए सांसद प्रवेश वर्मा घाट पर पहुंचे गए। पुलिस और लोगों के बीच हुई धक्का-मुक्की भी हुई है।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यमुना के घाटों पर छठ मनाने की अनुमति देने से इनकार कर चुका है।

आज शाम ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तैयार हुए घाट

इस बीच छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के यमुना नदी में डुबकी लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में बने जहरीले झाग को हटाने के लिए नावें तैनात की हैं। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के कारण यमुना में बन रहे झाग को हटाने के लिए 15 नावों को तैनात किया है। इतना ही नहीं, जहरीले झाग को घाट की ओर तैरने से रोकने के लिए यमुना में बैरिकेड्स भी लगाए जा रहे हैं। बता दें कि छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य से पहले श्रद्धालु जल में डुबकी लगाते हैं और फिर सूर्य की पूजा करते हैं। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

इस दौरान व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दौरान श्रद्धालु सूर्य भगवान की पूजा करते हैं और बांस से बने सूप में तमाम तरह के फल लेकर उनका भोग लगाते हैं। बाद में छठ प्रसाद बनाया जाता है। प्रसाद के रूप में ठेकुआ और चावल के लड्डू बनाते हैं। गुरुवार को सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों द्वारा का पारण किया जाएगा और छठ पर्व का समापन होगा।

विदित रहे कि आइटीओ स्थित यमुना नदी किनारे बना कृत्रिम छठ घाट, बिरला मंदिर, काली बाड़ी मार्ग स्थित पीएनटी कालोनी का छठ घाट श्रद्धालुओं के लिए पूरी तैयार है। घाट रंग-बिरंगी रोशनी, झालरों से सजे हैं। वहीं गली-मोहल्लों में भी सजे हुए घाट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इसी तरह दक्षिणी दिल्ली में पूर्वांचल के रहने वाले लोगों की कालोनियों में भी छठ की रौनक दिखाई दे रही है। बाजारों और माल इत्यादि में भी पूजा के लिए सामग्री मिल रही है। कालका जी बिग बजार और अन्य मल्टीब्रांड शाप में पूजा की सामग्री बिक रही है। लोग सूप, दउरा, डगरा और फल अन्य सामान खरीदते दिखे। ऐसे में दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। वहीं, मिठाई की दुकानों में भी लोगों की भीड़ रही। खाजा मिठाई बाजार में 200 रुपये किलो और लड्डू 180 रुपये किलो से शुरू है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.