Breaking News :
>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अगले 4 से 6 सप्ताह में कानपुरवासी मेट्रो में कर सकेंगे सफर : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, कानपुर। दिसंबर अंत तक यात्रियों को सवारी कराने की शुरुआत से पहले बुधवार से कानपुर मेट्रो ट्रायल रन के लिए दौड़ेगी। सुबह 9.35 बजे शहर पहुंचने के बाद इस पल का साक्षी बनने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9.50 से 10.20 बजे तक पालीटेक्निक स्थित मेट्रो के डिपो में रहेंगे। वह बटन दबाकर पहले कारिडोर में मेट्रो को ट्रायल रन के लिए रवाना करेंगे।

ट्रायल रन पर निकलने के साथ ही कानपुर मेट्रो नए प्रयोगों-खूबियों के साथ नए कीर्तिमान रचेगी और देश में सबसे तेजी से बनने वाली लखनऊ मेट्रो के नाम दर्ज रिकार्ड (दो साल दो माह में प्राथमिक कारिडोर पूरा होने का) को भी तोड़ेगी। लखनऊ के मुकाबले कानपुर मेट्रो का काम सबसे तेज दो साल से भी कम में हुआ है। ट्रायल रन शुरू होने के साथ रिसर्च एंड डिजाइन स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) मेट्रो ट्रेन की औपचारिक रूप से टेस्टिंग शुरू कर देगा। मुख्यमंत्री मेट्रो के अंदर जाकर निरीक्षण भी करेंगे। मेट्रो परियोजना की लागत 11 हजार, 076 करोड़ रुपये है। आइआइटी से मोतीझील तक पहले चरण में मेट्रो चलनी है। इसके आगे भूमिगत ट्रैक बिछाने के लिए खोदाई हो रही है। मुख्यमंत्री शहर में 2.55 घंटे रहेंगे। वह 12.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट से मथुरा के लिए रवाना होंगे। वैसे तो मुख्यमंत्री को सुबह हेलीकाप्टर से चंद्रशेखर आजाद कृषि विवि स्थित हेलीपैड पर उतरना है, लेकिन मौसम खराब हुआ तो वह सीधे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से जीटी रोड होते हुए मेट्रो यार्ड पहुंचेंगे। मंगलवार शाम उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव पालीटेक्निक डिपो पहुंचे और तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री गुजरात से पहले आई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। डिपो में सभा को संबोधित करेंगे, इसमें करीब पांच सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। मंडलायुक्त डा. राजशेखर, पुलिस आयुक्त असीम अरुण, डीएम विशाख जी अय्यर ने भी श्याम नगर, मेट्रो यार्ड की तैयारियों का जायजा लिया।

  • सुबह 10:40 पर मुख्यमंत्री मेट्रो डिपो पहुंचे। जहां औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मेट्रो एमडी कुमार केशव ने स्वागत किया।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य द्वार पर लगे मेट्रो डिपो के माडल को देख रहे थे, मेट्रो एमडी ने उन्हें जानकारी दी।
  •  मुख्यमंत्री नेकोरोना संकट में यूपीएमआरसी की भूमिका को सराहा।
  • मेट्रो एमडी कुमार केशव ने सीएम योगी काे माडल मेट्रो ट्रेन भेंट में दी। सीएम बोले, तय समय सीमा से पहले आइआइटी से मोतीढील का कार्य पूरा करने के लिए यूपीएमआरसी को बधाई देता हूं।
  • एक से डेढ़ माह में कानपुर के सभी नागरिकों को बेहतरीन और अत्यधुनिक सुविधाओं से लैस मेट्रो की सुविधा मिलेगी।
  • काेरोना का खतरा अभी टला नहीं है आैर ऐसे मुश्किल समय में तय समय सीमा से पहले पहले फेज का काम पूरा हो चुका है, यह कहते हुए मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। पहले फेज में नौ स्टेशन होंगे।
  • लखनऊ, गाजियाबाद, नाेएडा, ग्रेटर नोएडा जैसी मेट्राे सिटी के साथ ही डेढ़ माह में कानपुर भी जुड़ेगा।
  • कानपुर को मेट्रो की सौगात और पहले मिल जानी थी, लेकिन पिछली सरकारों के नकारात्मक और भ्रष्ट रवैये के कारण ऐसा न हो सका।
  • यूपी के चार शहरों में पहले से ही सफलतापूर्वक मेट्रो चल रही है और अब जल्द ही कानपुर भी इससे जुड़ने वाला है।
  • कानपुर प्रदेश में बड़ी और घनी आबादी वाला औद्योगिक नगर है। मेट्रो के चलने से यहां की जनता को काफी राहत मिलेगी और प्रदूषण नियंत्रण में काफी सहायता मिलेगी।
  • कानपुर के सभी नागरिकों एक से डेढ़ माह में मेट्रो की सुविधा मिल जाएगी और कानपुर उतनी ही तेजी से औद्योगिक रफ्तार को पकड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!