Breaking News :
>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

‘फड़नवीस ने मुख्यमंत्री रहते जाली नोटों का चलाया धंधा’ : नवाब मलिक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 नवम्बर, 2021, मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को नवाब मलिक ने एक बार फिर पूर्व सीएम पर हमला बोला है और उन पर बड़े आरोप लगाए हैं। मलिक का आरोप है कि फड़नवीस के संरक्षण में जाली नोटों का खेल हुआ है।

नवाब मलिक ने कहा कि आठ नवंबर, 2016 को देश में नोटबंदी की गई थी। देशभर में जाली नोट पकड़े जाने लगे थे लेकिन आठ अक्टूबर 2017 तक महाराष्ट्र में एक भी जाली नोट का मामला सामने नहीं आया था क्योंकि देवेंद्र फड़नवीस के संरक्षण में जाली नोट का खेल महाराष्ट्र में चल रहा था। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जाली नोट का मामला एनआइए को क्यों नहीं दिया जाता है।

नवाब मलिक ने कहा कि फड़नवीस ने राजनीति का आपराधीकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र फड़नवीस ने अपने कार्यकाल में सारे क्रिमिनल लोगों को ऊंचे पदों पर बैठाया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एनसीबी के जरिए करोड़ों रुपयों की उगाही में फड़नवीस शामिल हैं और समीर वानखेड़े को बचाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि उन्होंने देवेंद्र फड़नवीस के आरोपों पर हाइड्रोजन बम गिराने की घोषणा की थी। फड़नवीस ने मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जुड़े और मुंबई बम धमाकों के गुनहगारों से जमीन खरीदने का आरोप लगाया है। इस पर मलिक ने कहा था कि वह जानकारी देंगे कि फड़नवीस ने मुख्यमंत्री रहते हुए कैसे पूरी मुंबई को बंधक बनाया हुआ था और विदेश से लौटे एक माफिया सरगना की मदद से यहां जमीन के सौदे किए जाते थे। आर्यन खान ड्रग प्रकरण के बाद से ही नवाब मलिक लगातार प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े और उनके परिवार को लेकर तरह-तरह की बातें कही हैं।

इससे पहले फड़नवीस ने नवाब मलिक के आरोपों को लेकर कहा था कि वे दीवाली बाद बम फोड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध हैं। फड़नवीस के आरोपों पर मलिक ने कहा कि उन्होंने दीवाली के बाद बम फोड़ने की बात कही थी। लेकिन लगता है कि उनके पटाखे भीग गए थे। वे आवाज नहीं कर पाए। नवाब ने कहा कि देवेंद्र जी आपके मुखबिर कच्चे खिलाड़ी हैं। वह आपको पूरी जानकारी नहीं दे पाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!