Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

चम्पावत उपचुनाव से पहले भाजपा ने की कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी

भाजपा का दामन थामते दिखाई दे सकते हैं कांग्रेस के कुछ नेता

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। अगर कोई बड़ा उलटफेर न हुआ तो बहुत जल्द कांग्रेस के एक कद्दावर नेता भाजपा का दामन थामते दिखाई देंगे।

कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके कांग्रेस के यह नेता पिछले कुछ दिनों में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं से भेंट कर चुके हैं। सूत्रों का तो यह तक कहना है कि यह कांग्रेस में वर्ष 2016 के बाद दूसरी बड़ी टूट की शुरुआत हो सकती है।

विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजय का दंश झेल चुकी कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद से रार मची है। धड़ों में बंटी कांग्रेस के कुछ नेता और विधायक पार्टी हाईकमान के विरुद्ध मोर्चा खोलने के साथ ही पार्टी छोडऩे तक की चेतावनी दे चुके हैं। इस परिदृश्य के बीच भाजपा भी कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी में है।

असल में भाजपा और कांग्रेस में शह व मात का खेल विधानसभा चुनाव के दौरान से चल रहा है। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य की घर वापसी कराकर कांग्रेस ने भाजपा को झटका दिया था। अब बारी भाजपा की है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के हालिया घटनाक्रम के बाद से कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके एक कद्दावर नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से तीन बार बैठक हो चुकी है। अभी कुछ और बिंदुओं पर बातचीत होनी है।

प्रप्राप्त सूत्रों के अनुसार यदि यह नेता भाजपा में आते हैं तो कांग्रेस में पिछले छः साल में यह दूसरी बड़ी टूट होगी। इस नेता का एक बड़े क्षेत्र में प्रभाव है और उनके भाजपा में शामिल होने से वहां का कांग्रेस संगठन भी भाजपा का हिस्सा बन जाएगा। इसके साथ ही कुछ अन्य नेता भी भाजपा का रुख कर सकते हैं। इससे पहले मार्च 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के 9 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!