Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डीजीपी अशोक कुमार ने चार धाम यात्रा के मद्देनजर SDRF की व्यवस्था को लेकर की बैठक

खोली जायेंगी एसडीआरएफ की नई स्थायी पोस्ट : डीजीपी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, देहरादून।राज्य के दुर्गम क्षेत्रों उत्तरकाशी जिले के मोरी, टिहरी जिले के घनसाली, चमोली जिले के गैरसैंण व चम्पावत में राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की नई स्थायी पोस्ट खुलेंगी।

अब तक यह देखा गया है कि इन क्षेत्रों में दुर्घटनाएं होने पर राहत व बचाव कार्य देरी से शुरू हो रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने चार धाम यात्रा के मद्देनजर एसडीआरएफ की व्यवस्था को लेकर बैठक ली। डीजीपी ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले पुलिस थानों में चार व चौकियों में दो एसडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए। इसके साथ ही आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए। इन सभी आपदा मित्रों का जिला स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें एसडीआरएफ के पोस्ट कमांडर और कंपनी कमांडर को भी जोड़ा जाए। जिससे आपदा की स्थिति में सूचना तेजी से मिले और रिस्पांस टाइम अच्छा हो।

DGP अशोक कुमार ने कहा कि हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम की क्षमता को बढ़ाते हुए इसमें प्रशिक्षण प्राप्त 50 कर्मियों को ट्रैकिंग के बेस प्वाइंट पर तैनात किया जाए। उन कर्मचारियों को शामिल किया जाए, जो 20 हजार फीट की पर्वत शृंखला पर चढ़ चुके हों। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल भी मौजूद रहे।

चार धाम यात्रा के मद्देनजर अन्य दिशा-निर्देश

  • चार धाम यात्रा एवं मानसून के मद्देनजर एसडीआरएफ की ओर से पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले आपदा एवं बाढ़ राहत प्रशिक्षण को मई, जून, जुलाई व अगस्त में संचालित न किया जाए। यह प्रशिक्षण सितंबर महीने से शुरू किया जाए।
  • पीएसी एवं पुलिसकर्मियों की क्षमता में बढ़ोतरी हो, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाए।
  • बाढ़ राहत की प्रत्येक टीम को अति आधुनिक बाढ़ राहत उपकरण से लैस किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!