Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

31 करोड़ से ज्यादा कोविड की खुराक देने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2022, शनिवार, लखनऊ।कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में इस महामारी से बचने के उपाय को लेकर विश्व भर में चर्चा का विषय बने उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के 31 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवच दे दिया है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षा कवच देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन में भी बड़ा मुकाम प्राप्त किया है। ट्रैक, टेस्ट तथा ट्रीट का सीएम योगी आदित्यनाथ का फार्मूला बेहद कारगर साबित हुआ। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार मिशन मोड में उतरी और प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट मोड पर करने के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी बेहद सक्रिय होकर फील्ड में उतरे। उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट करने के साथ ही उनकी चिकित्सा की व्यवस्था करने के अलावा वैक्सीनेशन पर भी पूरा जोर दिया।

वैक्सीनेशन के पहले चरण यानी बुजुर्ग तथा बीमार लोगों को टीका का सुरक्षा कवर देने के दौर से ही शीर्ष पर रहे उत्तर प्रदेश ने देश में सर्वाधिक लोगों का टीकाकरण करने का भी गौरव प्राप्त किया है। हर चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलों में जाकर टीकाकरण के अभियान की समीक्षा भी की थी।

उत्तर प्रदेश शनिवार को देश में सर्वाधिक लोगों को कोविड का सुरक्षा कवज देने वाला राज्य बन गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने का कि आज उत्तर प्रदेश 31 करोड़ से अधिक कोविड डोज का सुरक्षा कवच प्रदान करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

यह ‘जीवन-रक्षक’ उपलब्धि माo प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता का प्रतिफल है। कोरोना पर विजय हेतु आप भी अवश्य लगवायें ‘टीका जीत का’। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!