Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

28 और 29 मार्च को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, प्रभावित हो सकते हैं बैंकिंग कामकाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन और आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर प्रदेश के अधिकांश बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

28 व 29 मार्च 2022 को अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं राज्‍यभर में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। बैंकों की इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक शामिल नहीं हैं, जबकि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में हड़ताल को नैतिक रूप से समर्थन दिया है

सोमवार को हड़ताल के पहले दिन बैंक कर्मचारी देहरादून के एश्ले हाल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया।

उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन देहरादून के संयुक्त सचिव विनय शर्मा ने कहा कि बैंकों के निजीकरण के विरोध, नई पेंशन को बंद कर पुरानी पेंशन बहाली, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग को बंद करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बताया कि कल यानी मंगलवार को बैंक कर्मचारी रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे

वहीं राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ नई दिल्ली के आह्वान पर ऋषिकेश क्षेत्र के सभी डाकघरों के कर्मचारी दो दिन की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। इस हड़ताल के दौरान ऋषिकेश मुख्य डाकघर, रेलवे रोड, सत्य नारायण मंदिर, रायवाला, रानीपोखरी, भोगपुर क्षेत्र के डाकघरों के समस्त डाक कर्मी हड़ताल पर रहे।

मुख्य डाकघर घाट रोड ऋषिकेश में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ देहरादून के उपाध्यक्ष के.के. यादव प्रखण्डिय के नेतृत्व में धरना व प्रदर्शन दिया।jagran

धरने में अखिलेश कुमार, प्रदीप कुकरेती, देवेंद्र शर्मा, मोहित ध्यानी, सुल्तान सिंह चौहान, मोगोट तोमर, लाल सिंह राणा, रवि कुमार, शीतल भारद्वाज, पूरण सिंह चौहान, वीरा देवी, भगत सिंह, राजेन्द्र सिंह, महावीर प्रसाद जोशी आदि शामिल थे। हड़ताल के कारण सभी डाकघरों में समस्त बचत बैंक संबंधित लेन-देन व स्पीड पोस्ट पार्सल, रजिस्ट्री बुकिंग व वितरण का कार्य पूर्णतया ठप्प है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!