Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, पढ़ें पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत ने भाजपा के साथ ही बगैर नाम लिए कांग्रेस के एक नेता पर भी उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया है। हरीश रावत ने कहा कि ये नेता उनके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से उनकी बेटी को भी चुनाव में पराजित करने के प्रयास में लगे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्हें ऐसे भाजपाई और कांग्रेस नेता का भंडाफोड़ करना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रमाणिक तौर पर तथ्य सामने आने पर वह राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट में कहा कि चुनाव हारने के बाद इंटरनेट मीडिया में उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

भाजपाई और कांग्रेस के एक नेता से जुड़े समर्थक लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि यह हरीश रावत को गिराकर मारने का सही मौका है। वह राजधानी से 241 किमीo दूर एक अनचाही जंग में फंस गए थे। कहां क्या हो रहा है, उसकी खोज खबर लेने की उन्हें फुर्सत नहीं थी। कब एक यूनिवर्सिटी का मामला उठा, किसने उठाया, किसके सामने उठाया, यह पता नहीं।

उस व्यक्ति को पार्टी सचिव व महामंत्री किसने बनाया, सारी कहानी जनता के सामने आ चुकी है। विस्फोटक बात करने वाले व्यक्ति को हरिद्वार ग्रामीण में पर्यवेक्षक बनाकर किसने भेजा, यह जरूर अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि वह घटनाक्रम की जांच को लेकर कांग्रेस कार्यालय में उपवास पर बैठते हैं तो आल इंडिया कांग्रेस कमेटी को इसकी स्वतंत्र उच्च स्तरीय जांच करानी पड़ेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों चुनौती दी थी कि यदि कोई इंटरनेट मीडिया में वायरल किए जा रहे यूनिवर्सिटी संबंधी समाचार के समाचार पत्र की 10 प्रति लाकर उन्हें देता है तो उसे वह 50 हजार रुपये देंगे। अब वह इस राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन प्रमाणिक तौर पर ये सारे तथ्य सामने आते हैं तो वह महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने बैठकर राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जानते हैं कि पार्टी को गहरे घाव लगे हैं। वह अपने घावों से पार्टी के घावों में संक्रमण नहीं फैलाना चाहते। यद्यपि उन्हें अपने ऊपर लगाए गए झूठे आरोप और उनके दुष्प्रचार का खंडन करना है। साथ ही दुष्प्रचार करने वालों के चेहरों को बेनकाब करना है।

चुनाव से ठीक पहले देहरादून जिले की सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता आकिल अहमद ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग की। इस मांग करने के बाद आकिल को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पद का जिम्मा दे दिया गया। प्रकरण गर्माने पर कांग्रेस नेताओं ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग को ही खारिज कर दिया। भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग को चुनाव में बड़ा मुद्दा बना दिया।

मुस्लिम यूनिवर्सिटी नहीं, बड़े नेताओं की गलती से हारी कांग्रेस : आकिल अहमद

विधानसभा चुनाव में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मांग कर कांग्रेस को मुश्किल में डालने वाले कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आकिल अहमद का कहना है कि इस मुद्दे के चलते नहीं, बल्कि बड़े नेताओं की गलतियों की वजह से कांग्रेस हारी। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े नेता अपनी कमियां छिपाने के लिए उनके सिर पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। वह अभी भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग पर कायम हैं। इस मुद्दे के साथ ही वह आने वाले लोकसभा चुनाव में भी हरिद्वार से टिकट मांगेंगे।

विदित रहे कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आकिल अहमद ने सहसपुर विधानसभा से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला लिया था। रुड़की में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि निर्दलीय लडऩे के निर्णय पर पूर्व सीएम हरीश रावत सहित तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी।

इस दौरान उन्होंने पार्टी की बात मानते हुए क्षेत्र के विकास के लिए 10 मांग की थी। इनमें से एक मांग प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की भी थी, लेकिन अन्य मांगों की तरफ ध्यान न देकर भाजपा के बड़े नेताओं ने इसे मुद्दा बनाया और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया। इसके बाद हरीश रावत समेत पार्टी ने भी इस मांग से खुद को अलग कर लिया था।

उन्होंने कहा कि देश के अन्य प्रदेशों में भी इसी तर्ज पर यूनिवर्सिटी खुली है, जिसमें सभी वर्ग के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की मांग को गलत संदर्भ में लिया जाना ठीक नहीं था। उन्होंने कहा, जो कांग्रेसी नेता अपनी कमियों को छिपाने के लिए उन पर पार्टी की हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। हार के कारण उनसे पूछे जाने चाहिए, जिन्होंने चुनाव में टिकट बेचने का काम किया है।

इस दौरान राजू तोमर, भूरा पहलवान, हारून, इमरान खान, मोमीन, राशिद, इसरार एवं सईद आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!