Breaking News :
>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कुशीनगर में ‘बाबर’ की हत्या मामले में मुख्यमंत्री योगी बेहद सख्त, दिए जाँच के आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी मना रहे कुशीनगर के युवक बाबर की पिटाई से मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ ही परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस प्रकरण की शीघ्र ही जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि जाँच निष्पक्ष हो और किसी भी दोषी के साथ जरा-सी भी ढिलाई न की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 20 मार्च की घटना के बाद रविवार रात बाबर की मौत पर गहरा दु:ख जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बाबर की पिटाई का प्रकरण बेहद ही निंदनीय है। बाबर की पिटाई से मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। उन्होंने कुशीनगर के एसपी को इस प्रकरण की तत्काल तथा निष्पक्ष जाँच के लिए निर्देश दिया है। इसके साथ ही शासन तथा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को जाँच पर नजर रखने का निर्देश दिया है। बाबर कुशीनगर के कठघरही गाँव के निवासी थे।

गौरतलब है कि कुशीनगर में 20 मार्च को मुस्लिम युवक बाबर की भाजपा का प्रचार करने और भाजपा को बहुमत मिलने पर मिठाई बांटने को लेकर पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद बाबर को छत से फेंका गया। इसके बाद उनको परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, जाँच रविवार को उसकी मौत हो गई। युवक का शव गाँव पहुँचा तो आक्रोशित परिजनों और गाँव के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

10 मार्च 2022 को मतगणना के दिन यूपी में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद बाबर ने पूरे गाँव में मिठाई बांटी थी। परिवार के लोगों के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार इस बात पर नाराज थे कि बाबर भाजपा का प्रचार कर रहा है। वह लोग कई बार बाबर को बीजेपी का प्रचार करने से मना कर चुके थे। आरोप है कि बाबर ने रामकोला थाने से लेकर कई अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन उसकी गुहार नहीं सुनी गई। इस वजह से दबंगों के हौसले बुलंद हो गए।

इलाज के लिए बाबर को पहले जिला अस्पताल, फिर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाबर की पत्नी ने रामकोला थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 27 मार्च को बाबर का शव गाँव में पहुँचा तो लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचे और आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। भाजपा विधायक पी.एन. पाठक ने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, जिसने भी ये कृत्य किया, उनकी नस्ल दोबारा ऐसा करने को नहीं सोचेगी। 

कुशीनगर पुलिस ने ट्वीट किया कि इस प्रकरण में बाबर की पत्नी की तहरीर के आधार पर 21 मार्च 2022 को केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस केस में अभी भी विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!