Breaking News :
>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त राजीव रौतेला ने विभिन्न विभागों की जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाहृय सहायतित योजनाओं की समीक्षा समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 9 जनवरी 2020 (सूचना)। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के गरीब व अन्तिम व्यक्ति तक पहुचे इसके लिए सरकार द्वारा जिन योजनाओं में धनराशि उपलब्ध करा दी गयी है उनके कार्यो मे गति लाकर शतप्रतिशत व्यय करते हुये उन्हे पूर्ण करना सुनिश्चित करें। यह बात आयुक्त श्री राजीव रौतेला ने कैम्प कार्यालय में विभिन्न विभागों की जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित एवं वाहृय सहायतित योजनाओं की समीक्षा करते हुये कही।
श्री रौतेला ने मण्डल के रेशम, पशुपालन, दुग्ध, कृषि, मत्स्य, सहकारिता, उद्यान, पूर्ति विभागों के कार्यो की गहन समीक्षा की। दुग्ध विभाग द्वारा मण्डल मे जिला योजना के अन्तर्गत 90.97 प्रतिशत, राज्य सेक्टर में 79 प्रतिशत, पशुपालन विभाग द्वारा जिला योजना में 53.50 प्रतिशत,राज्य सेन्टर मेें 71.54 प्रतिशत, केन्द्र पोषित मे 40.86 प्रतिशत, इसी तरह कृषि विभाग द्वारा जिला योजना में 57.34 प्रतिशत,राज्य सेक्टर में 63 प्रतिशत,केन्द्र पोषित में 57 प्रतिशत, केन्द्र पोषित वाहृय सहायतित में 66.27 प्रतिशत, उद्यान एवं भेषज विभाग द्वारा जिलायोजना में 60 प्रतिशत, राज्य सेक्टर मे 50.31 प्रतिशत,केन्द्र पोषित मे 54.50 प्रतिशत,रेशम विभाग द्वारा जिला योजना में 83.82 प्रतिशत,राज्य सेक्टर मे 82.85 प्रतिशत,केन्द्र पोषित में 92.47 प्रतिशत,मत्स्य विभाग द्वारा जिला योजना में 66 प्रतिशत,राज्य सेक्टर मे 51.19 प्रतिशत,सहकारिता द्वारा जिला योजना में 96 प्रतिशत व्यय किया गया।
आयुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष के तीन त्रिमास समाप्त हो चुके है मगर विभिन्न विभागों द्वारा राज्य व केन्द्र पोषित योजनाओें में धनराशि का मात्र 50 से 60 प्रतिशत ही व्यय किया गया है, जो बहुत गम्भीर बात है। उन्होने कहा कि तीन त्रिमास समाप्त होने पर 75 प्रतिशत धनराशि व्यय होनी थी, विभागोें द्वारा मात्र 50-60 प्रतिशत ही व्यय करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिकारियों को मण्डल का भ्रमण करने के साथ ही नियमित विकास कार्यो की समीक्षा करते हुये कार्यो मे गति लाकर धनराशि व्यय करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि मण्डलीय अधिकारियों को पूर्व में जनपदों का भ्रमण करने के निर्देश दिये गये थे। लेकिन देखने मे आ रहा है कि मण्डलीय अधिकारी जनपदोें का भ्रमण नही कर रहे है, जिससे विकास कार्य को गति नही मिल पा रही है। उन्होनेे इसको गम्भीरता से लेते हुये नाराजगी व्यक्त करते हुये चेतावनी दी, कि जो अधिकारी भ्रमण कर योजनाओं की गहन समीक्षा नही करेंगे उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि का नोटिस जारी किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक मण्डलीय अधिकारी अपने पाक्षिक भ्रमणों की पूर्व स्वीकृति लेना स्वीकृत करेंगे तथा भ्रमण निरीक्षण आख्या भी प्रस्तुत करेंगे। उन्होने मण्डल में सहकारिता विभाग द्वारा कास्तकारों को दिये गये ऋणों की वसूली मे शिथिलता बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मण्डल के सभी सहायक निबंधक सहकारिता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने उप निदेशक सहकारिता को निर्देश दिये कि वे मण्डल मे निष्क्रिय पडी सोसायटीयोें सक्रिय करने के निर्देश दिये ताकि काश्तकारो को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। आयुक्त ने दूरभाष द्वारा सभी जिलाधिकारियो को निर्देश दिये कि सहकारिता विभाग की वसूली की गहन समीक्षा अपने स्तर से करना सुनिश्तिच करें।
आयुक्त ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल द्वारा निर्माणाधीन आरएफसी नवीन भवन को जनवरी अन्त तक पूर्ण कर हस्तगत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि फरवरी माह के द्वितीय सप्ताह में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा भवन का लोकार्पण कराया जा सके। उन्होने मण्डल के बर्फबारी क्षेत्रों में खाद्यान की भण्डारण की जानकारियां पूर्ति विभाग से ली साथ ही दूरभाष द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश कि वे बर्फबारी क्षेत्रों में खादयान, विद्युत व पेयजल आपूर्ति आदि की नियमित समीक्षा करते हुये पैनी नजर रखेें।
बैठक मेें आरएफसी कुमायू ललित मोहन रयाल,अपर आयुक्त संजय खेतवाल, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेन्द्र तिवारी, अपर निदेशक पशुपालन डा0 पीसी काण्डपाल,महाप्रबन्धक केएमवीएम अशोक जोशी, निदेशक डेरी जीवन सिह नगन्याल, उपनिदेशक सहकारिता नीरज बेलवाल, रेशम अरविन्द ललौरिया, मत्स्य जीएस बिष्ट, संयुक्त निदेशक कृषि पीके सिह, उपायुक्त पूर्ति राहुल शर्मा,महाप्रबन्धक पेयजल निगम ललित मोहन पंत,एमडी कोआपरेटिव दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!