Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल राजीव रौतेला ने ली स्वास्थ्य महकमें की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, 9 जनवरी 2020 (सूचना)। सरकारी अस्पतालों में जन स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि वहाँ कार्यरत सभी चिकित्सक एवं स्टाफ आने वाले गरीब मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ मित्रवत व्यवहार करे तथा सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं में इस प्रकार सुधार किया जाए कि आने वाले गरीब को राहत मेहसूस हो। यह निर्देश आयुक्त कुमाऊँ मण्डल श्री राजीव रौतेला ने गुरूवार की देर सांय स्वास्थ्य महकमें की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए। उन्होंने बैठक में मौजूद प्रधानाचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ.सीपी भेसौड़ा से कहा कि वह डेंगू नियंत्रण एवं उपचार आदि के सम्बन्ध में एक व्यापक कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करें ताकि डेंगू के समय कार्य योजना को अमलीय जामा पहनाचा जा सके।
आयुक्त श्री रौतेला ने कहा कि अस्पतालों में पंजीकरण काउंटरों पर जहाॅ भीड़ ज्यादा होती, वहाॅ दिव्यांगों तथा वृद्ध जनों के लिए पंजीकरण काउंटर पृथक से बनाए जायें। अस्पतालों की सफाई के साथ सूचना प्रधान साईनेज़ भी लगाये जायें साथ ही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अपनी निर्धारित ड्रेस में रहें। अस्पतालों में गुटखा, पानपीक से दीवारों को गन्दा करने वाले लोगों का तम्बाकू एवं धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम के तहत मौके पर ही चालान किया जाए।
श्री रौतेला ने सुशीला तिवारी मेडिकल काॅलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए यूजर चार्जेज़ मद में उपलब्ध धनराशि का 50 प्रतिशत उपयोग निर्धारित मदों में प्राथमिकता से करने के निर्देश प्रधानार्चा डाॅ.सीपी भेसौड़ा को दिए। उन्होंने मरीजों को लाभ पहुॅचाने तथा चिकित्सा प्रबन्धन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नए इंटरवेंशन करने, प्रतिदिन के अनुसार (डे-वाईज़) चादरों की कलर कोडिंग करते हुए वार्डों में लिस्ट चस्पा करने के भी निर्देश दिए ताकि मरीजों एवं तीमारदारों को भी पता रहे कि बेड़ शीट बदली गयी है अथवा नहीं। श्री रौतेला ने चिकित्सालय की पैथोलोजी लैब की विश्वसनीयता, एमआरआई, सीटी स्केन एवं अल्ट्रासाउण्ड आदि की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल काॅलेज में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशिक्षित होमगार्ड तैनात करने के निर्देश दिए।
श्री रौतेला ने कैंसर अस्पताल निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए वन महकमें के वरिष्ठ अधिकारियों, चिकित्सा विभाग व कार्यदायी संस्था के साथ एक संयुक्त बैठक तत्काल आयोजित कराने के निर्देश अपर आयुक्त संजय खेतवाल को दिए। उन्होंने प्रभारी निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डाॅ.एसके साह को निर्देश दिए कि मण्डल के सभी चिकित्सालयों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होने के साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरस्त रहनी चाहिए साथ ही शौचालय भी साफ-सुथरे होने चाहिए। चिकित्सालयों हेतु गठित चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठकों में पारित निर्णयों का मदवार कार्य एवं बैठकों का सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में मरीजों को ईलाज के लिए भटकना न पड़े, इसलिए प्रभावी साईनेंज लगाकर मरीजों को अस्पताल की सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारियाॅ मुहैया करायी जायें। ओपीडी पंजीकरण स्थल एवं औषधि केन्द्र वितरण क्षेत्र को मरीजों के अनुकूल बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएमएस प्रतिदिन कम से कम एक बार होस्पीटल का अवश्य निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए जो भी कमियाॅ पायी जायें, उन कमियों से उच्चाधिकारियोें को अवगत कराये तथा निचले स्तर की समस्याओं को चिकित्सा प्रबन्धन समिति के माध्यम से दूर करायें। उन्होंने मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड में मोबाईल के प्रयोग पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश निदेशक स्वास्थ्य को दिए।
श्री रौतेला ने मण्डल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सभी सीएमओ के प्रतिमाह जनपद के जनप्रतिनिधियों यथा-सभी विधायकों, ब्लाॅक प्रमुखों आदि से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेने व उनके द्वारा दिए गए सुझावों के साथ प्राप्त शिकायतों आदि की विस्तृत रिपोर्ट प्रतिमाह कमिश्नरी में उपलब्ध कराने के निर्देश निदेशक स्वास्थ्य को दिये। उन्होंने जिला योजना में आवंटित धनराशि के मंद गति से हो रहे व्यय पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ अल्मोड़ा तथा बागेश्वर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या राजेन्द्र तिवारी, प्रधानाचार्य मेडिकल काॅलेज अल्मोड़ा डाॅ.राम गोपाल नोटियाल प्रोजेक्ट प्रभारी एनसी लोहनी, सहायक अभियंता पीएस बोहरा, महाप्रबन्धक पेयजल निगम मदन मोहन पन्त आदि मौजूद थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *