Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कलेक्ट्रेट सभागार में 71 वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 9 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 71 वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को विभागीय नोडल और नोडल अधिकारी की हैसियत से दिये गये दायित्वों को समय से पूर्ण करते हुए गणतंत्र दिवस के आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में अयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर ई-पास द्वारा ही प्रवेश देने और समय से ई-पास जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्वतत्रता सेनानी तथा राज्य आन्दोलनकारियों को मुख्य कार्यक्रम में प्रवेश से लेकर सिटिंग ऐरेन्जमेन्ट की ससम्मान व्यवस्था करते हुए यथोचित सम्मान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नई योजना-कार्यक्रम की थीम पर आधारित आकर्षक झांकी बनायेंगे और एक सप्ताह के भीतर झांकियों की थीम ले-आउट इत्यादि तय करते हुए इसके नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे, जिससे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समय से थीम डिजाईन इत्यादि का का अन्तिम अनुमोदन किया जा सके। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस को इकोफ्रेण्डली बनाने के लिए प्लास्टिक के किसी भी प्रकार के ध्वज इत्यादि का प्रयोग ना करने तथा  इसके स्थान पर कपड़े, कागज से बने ध्वज पहराने के निर्देश दिये। बैठक में नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा भी इस बार मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड में अपनी झांकी का प्रदर्शन करने का आग्रह किया गया, जिसको जिलाधिकारी द्वारा स्वीकार कर लिया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और दायित्वों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि इस बार राज्य स्तरीय आयोजन स्थल परेड ग्राउण्ड में वायु सेना द्वारा चैपर से पुष्प वर्षा, मनोहर सुन्दर झांकियों, विविधता से भरी हुई सांस्कृतिक झांकियां, सेना, पैरामिलिट्री, पी.ए.सी, नागरिक पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसए, पीआरडी इत्यादि द्वारा मार्च पास्ट, मैराथन, प्रभातफेरी इत्यादि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा। उन्होंने अवगत कराया कि गणतंत्र दिवस में मद्देनजर नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित जनपद की समस्त नगर पालिकायें अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत 14 जनवरी 2020 से 31 जनवरी 2020 तक व्यापक सफाई अभियान  चलायेंगे, साथ ही खण्ड विकास अधिकारी भी विकासखण्ड अन्तर्गत व्यापक सफाई अभियान चलायेंगे। 25 जनवरी की प्रातः 7ः30 बजे नोडल अधिकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी खेल परिसर पेरडग्राउण्ड में मैराथन का आयोजन, 25 जनवरी को ही नगर निगम टाउनहाॅल में सस्कृति विभाग द्वारा कवि सम्मेलन /मुशायरे का आयोजन तथा 25 व 26 जनवरी 2020 की सायं 06 बजे से रात्रि 11 बजे तक सभी राजकीय भवनों, प्रमुख चैराहों व शहीद स्मारकों की प्रतिमाओं में कम वोल्टेज एलईडी बल्ब से प्रकाशमान किया जायेगा। 26 जनवरी 2020 की प्रातः 7 बजे मंदिरों, मस्जिदों एवं गुरूद्धारों एवं गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन, 26 जनवरी के प्रातः 7ः30 बजे गांधी पार्क में प्रभातफेरी निकाली जायेगी। 26 जनवरी की प्रातः 9ः30 बजे सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 26 जनवरी की प्रातः 10ः30 बजे परेडग्राउण्ड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी। 26 जनवरी कीे दोपहर 12 बजे जिला कारागार, कुष्ठ आश्रमों एवं नारी निकेतनों में फल वितरित किये जायेगें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपने-अपने दायित्वों को बड़ी तन्मयता से संपादित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, नगर मजिस्टेªट अनुराधा पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *