Breaking News :
>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी>>वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात>>कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी>>नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 45 घर जमींदोज, पांच लोग लापता, 95 का रेस्क्यू>>जनता दर्शन में सीडीओ ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश>>उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित
मनोरंजन

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 21 जुलाई 2026, देहरादून। मार्वल स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में एक बार फिर मार्वल यूनिवर्स के कई लोकप्रिय सुपरहीरो एक साथ नजर आ रहे हैं, जो अब तक के सबसे खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम का सामना करने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

एकजुट हुए मार्वल के दिग्गज सुपरहीरो

करीब 2 मिनट 26 सेकंड लंबे ट्रेलर में दुनिया को विनाश से बचाने के लिए सुपरहीरो एकजुट होते दिखाई देते हैं। इस बार टीम की कमान थोर संभालते नजर आते हैं। वह अपने साथियों को पुरानी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का संदेश देते हैं और बताते हैं कि अगर इस बार वे साथ नहीं आए, तो अब तक दी गई सारी कुर्बानियां व्यर्थ हो जाएंगी।

थोर और डॉक्टर डूम की टक्कर बनी आकर्षण

ट्रेलर का सबसे रोमांचक हिस्सा वह है, जब थोर की झलक डॉक्टर डूम के सामने दिखाई देती है। इसके अलावा अंत में थोर का अपने पुराने साथी स्टीव रोजर्स से सामना भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा देता है। यह दृश्य आने वाली कहानी को लेकर कई नए सवाल खड़े करता है।

कई लोकप्रिय किरदारों की हुई वापसी

फिल्म में फैंटास्टिक फोर, एंट-मैन (पॉल रुड), येलेना (फ्लोरेंस पुघ), वकांडा के योद्धा और एक्स-मेन यूनिवर्स के कई चर्चित किरदार भी नजर आएंगे। ट्रेलर से साफ है कि मार्वल इस फिल्म में अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो टीम को एक साथ लाने की तैयारी में है।

इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

‘Avengers: Doomsday’ 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसका अगला भाग ‘Secret Wars’ के रूप में पेश किया जाएगा, जिसके 2028 में रिलीज होने की संभावना है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!