Breaking News :
>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी
उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की

बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह निरंतर देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग 62 लाख श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं, जबकि करीब 22 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान श्री बद्री विशाल के दर्शन किए हैं।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का उत्तराखंड पहुंचना प्रदेश की धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक महत्व और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने में मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित विभागों का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने भगवान बद्री विशाल से समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

Loading

error: Content is protected !!