Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
राजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा सत्र: विपक्ष का हंगामा, नियम 310 में गैरसैंंण का उठाया मुद्दा

देहरादून।  विधानसभा सत्र के चौथे व आखिरी दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष ने नियम 310 में गैरसैंण का मुद्दा उठाया और चर्चा की मांग की।

विधानसभा का तीन दिनी सत्र एक दिन आगे खिसकाया जा चुका है। शुक्रवार को विधानसभा के चौथे और अंतिम दिन रूटीन कामकाज के साथ ही एसडीजी को लेकर विधायक चर्चा में हिस्सा लेंगे। दरअसल, भारत सरकार व संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों के अनुसार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को ‘उत्तराखंड विजन 2030’ तैयार किया जा चुका है। सरकार ने एसडीजी को लेकर माननीयों के साथ भी चर्चा करने का निर्णय लिया है। हालांकि, ये कवायद पिछले लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद एसडीजी को लेकर सदन में विस्तार से चर्चा अब तक नहीं हो सकी है।

दरअसल, सतत विकास के लिए तीन साल, सात साल व 15 साल के दीर्घकालीन लक्ष्यों को निर्धारित किया गया है। इन्हीं लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी विभागों की समयबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार की जानी है। 17 विकास लक्ष्यों को चार प्रमुख विषयों पर समेटा गया है। इनमें सतत आजीविका, मानव विकास, पर्यावरण तथा सामाजिक विकास शामिल हैं। राज्य में आर्थिक विकास के लिए पांच ग्रोथ इंजन चिह्नित किए गए हैं। इनमें जैविक कृषि उद्यानीकरण तथा संगध पादप व जड़ी बूटी, पर्यटन विकास, आयुष, हरित ऊर्जा व वानिकी शामिल हैं। लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय पर भी जोर दिया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!