Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्ड

प्रयाग महाकुंभ के लिए गंगा में पर्याप्त पानी छोड़ेगा टीएचडीसी

ऋषिकेश। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। यह बात टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक कार्मिक विजय गोयल ने पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में टिहरी बांध से मैदानी क्षेत्र के लिए पांच हजार क्यूसेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। प्रयाग महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मांग के अनुरूप अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इस अवधि में सात से आठ हजार क्यूसेक्स पानी की महाकुंभ में मांग को टीएचडीसी पूरा करेगा।

टीएचडीसी के ऑफिसर्स क्लब में गोयल ने बताया कि दिल्ली के 40 लाख लोगों की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के नगरों एवं गांवों के 30 लाख लोगों को टीएचडीसी पानी उपलब्ध करा रहा है। टिहरी बांध के कारण ही मैदानी क्षेत्र में बाढ़ का प्रभाव कम हुआ है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड को टिहरी बांध से उत्पादित 12 प्रतिशत बिजली निश्शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। रोजगार सृजन के क्षेत्र में टीएचडीसी ने उत्तराखंड के 70 प्रतिशत लोगों को संस्थान में रोजगार दिया है।

निदेशक कार्मिक के मुताबिक सीएसआर के तहत भी सतत नीति बनाई गई है। जिसके तहत संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व को भी निभा रहा है। इसके लिए सेवा टीएचडीसी और टीएचडीसी एजुकेशन सोसायटी काम कर रही है।

टीएचडीसी के निदेशक तकनीक एचएल अरोड़ा ने बताया टिहरी हाइड्रो पावर कम्प्लेक्स में 24 सौ मेगा वाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। टिहरी बांध से एक हजार, कोटेश्वर परियोजना से चार सौ टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट से एक हजार मेगा वाट विद्युत का उत्पादन हो रहा है।

टिहरी पीएसपी, विष्णुगाढ़-पीपलकोटी, ढुकुवा एसएचपी परियोजना निर्माणाधीन है। महाराष्ट्र में दो परियोजनाएं, भूटान में एक और उत्तर प्रदेश के खुर्जा में थर्मल पावर के साथ केरल में सौर विद्युत परियोजना और काम हो रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के भीतर जहां भी बांध बनाए गए हैं वहां स्थानीय लोगों ने बांध का विरोध नहीं किया है। बल्कि कुछ जगह पुनर्वास व अन्य विषयों पर लोगों ने आवाज जरूर उठाई है। जिसका निस्तारण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बांधों का विरोध करने वाले बाहरी तत्व है। इनमें कुछ लोग सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा करते हैं।

महासीर संरक्षण की दिशा में हो रहा काम

महासीर प्रजाति की मछलियों को पर्यावरण मित्र कहा जाता है। गंगा इनके संरक्षण के लिए काफी अनुकूल है। टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक विजय गोयल ने बताया कि गंगा में महासीर मछली की संख्या पहले से कम हुई है। बांध के कारण इनका जीवन प्रभावित ना हो इसके लिए टीएचडीसी महासीर मत्स्य पालन केंद्र का संचालन कर रहा है।

उन्होंने बताया नैनीताल की एक संस्था से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। महासीर के बीज डालकर इन मछलियों का संरक्षण हो रहा है। टिहरी में जहां इस पर काम चल रहा है वहां आसपास के लोगों को भी रोजगार सृजन के लिए मत्स्य पालन से जोड़ा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!