Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

दून में घंटाघर के पास बुजुर्ग से सवा लाख लूटे, कैमरे में कैद हुए बदमाश

देहरादून। अभी घंटाघर पर व्यापारी पिता-पुत्र के साथ और राजपुर रोड पर फाइनेंस कंपनी में हुई लूट मामले में पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी ही थी कि बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को एक और लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े चाट वाली गली में एक बुजुर्ग से सवा लाख रुपये लूट लिए।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चार से पांच बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, एक के बाद एक तीन बड़ी वारदात से पुलिस की सक्रियता और कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नरेश कुमार आहूजा निवासी अंसारी मार्ग बीएसएनएल के रिटायर कर्मचारी हैं। गुरुवार दोपहर को उन्होंने घंटाघर स्थित पीएनबी शाखा से एक लाख 15 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वह रुपये लेकर पैदल ही घर की ओर जा रहे थे।

करीब पौने एक बजे वह चाट वाली गली पहुंचे तो साइकिल सवार एक बदमाश ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गए। इसी बीच चार-पांच बदमाश उनके पास आए और उनमें से एक ने उनकी जेब में रखे रुपये निकाल लिए।

पीड़ित ने सोचा कि साइकिल सवार ने उनके पैसे लिए हैं, इसलिए वह उसके पीछे भागे, लेकिन वह कुछ दूरी पर अपनी साइकिल छोडकर चकराता रोड की तरफ भाग गया। शोर सुनकर वहां भीड़ जुट गई। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाकर अन्य बदमाश भी वहां से फरार हो गए।

उधर, दिनदहाड़े बुजुर्ग से लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। उच्च अधिकारियों को सूचित कर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद एसपी सिटी प्रदीप राय भी मौके पर पहुंचे और बदमाशों के बारे में पीड़ित से बात कर घटना की जानकारी ली।

बैंक से ही पीछा कर रहे थे बदमाश बुजुर्ग के साथ हुई लूट की यह घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कै द हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार लोग बैंक से ही उनके पीछे लगे हुए थे। एक साइकिल सवार चाट वाली गली में इंतजार कर रहा है।

जैसे ही बुजुर्ग गली में पहुंचे साइकिल सवार बदमाश ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी। इसके बाद अन्य बदमाश पास आए और उनकी जेब से पैसे निकाल लिए। फुटेज में चारों बदमाश वहां से भागते दिख रहे हैं। एसपी सिटी के मुताबिक, सीसीटीवी में संदिग्धों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

13 नवंबर को भी घंटाघर के पास हुई थी लूट 

बीते 13 नवंबर को भी घंटाघर के पास लूट की वारदात हुई थी। चार-पांच बदमाशों ने मेरठ निवासी सर्राफ पिता-पुत्र से 15 लाख के गहने लूट लिए थे। हालांकि, उस वारदात में बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन घटना में चार से पांच बदमाश ही शामिल थे और वह भी काफी देर से पीड़ितों का पीछा कर रहे थे।

आखिर कहां हैं शहर की पुलिस 

दून में एक माह में लूट की तीन बड़ी वारदात सामने आ चुकी हैं। इन तीनों वारदात के बाद दून पुलिस की मुस्तैदी और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इससे साबित हो रहा है कि अपराधियों में दून पुलिस का को कोई खौफ नहीं रह गया है।

इसीलिए बदमाश बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दून में लूट की पहली वारदात 13 नवंबर को हुई थी। चार से पांच की संख्या में बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर दिनदहाड़े और घंटाघर क्षेत्र में मेरठ निवासी सर्राफ पिता-पुत्र से 15 लाख के गहने लूट लिए।

पुलिस अभी लूट में शामिल इन बदमाशों की तलाश में जुटी ही थी कि 29 नवंबर को बेखौफ बदमाशों ने राजपुर रोड पर मीडो प्लाजा स्थित गोल्ड लोन कंपनी में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर लूट को अंजाम दे दिया। इनकी तलाश में दून पुलिस जयपुर, हरियाणा में खाक छान रही है।

सवाल उठ रहे हैं कि जब दून में हाल ही में लूट की दो बड़ी वारदात हो चुकी थीं दून पुलिस सतर्कता क्यों नहीं बरत रही। आखिर, इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से रोडमैप तैयार क्यों नहीं किया जा रहा है।

लूट के साथ ही दून में लगातार चोरी, टप्पेबाजी आदि की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में आम जनता के बीच भी खौफ है। पता नहीं, कब कौन किसी की जिंदगीभर की कमाई लूट ले।

फिर उठे सीपीयू के औचित्य पर सवाल 

लूट की लगातार बढ़ रही घटनाओं से एक बार फिर सिटी पेट्रोल यूनिट के औचित्य पर सवाल उठने लगे हैं। सीपीयू का गठन ही इस प्रकार के स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए किया गया था, लेकिन वर्तमान में सीपीयू सिर्फ वाहनों के चालान करने तक सीमित रह गई है। चालान काटने के अलावा शायद ही कोई एक वारदात या घटना हो जो सीपीयू कर्मियों की मुस्तैदी से रुकी हो या खुली हो।

पुलिस को भातू गैंग पर शक 

घंटाघर पर बुजुर्ग के साथ हुई लूट का शक पुलिस को भातू गैंग पर है। पुलिस का कहना है कि यह जिस प्रकार की घटना है, जो अक्सर भातू गैंग के सदस्य करते हैं। कोतवाली एसएस नेगी ने बताया कि जल्द ही इस गैंग के सदस्यों की कुंडली खंगाली जाएंगी।

जल्द खुलासे का दावा

एसएसपी निवेदिता कुकरेती के अमुसार बजुर्ग के साथ हुई लूट की घटना के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हो गए हैं। फुटेज में कुछ संदिग्ध दिख रहे हैं। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

बेटे की शादी के लिए निकाली थी रकम

घंटाघर पर दिनदहाड़े बुजुर्ग से जो रकम लूटकर बदमाश फरार हो गए, वह रकम बुजुर्ग अपने बेटे की शादी के लिए बैंक से निकालकर ला रहे थे। बुजुर्ग ने बताया कि 22 जनवरी को उनके बेटे की शादी है और वे शादी की तैयारियों में लगे हैं। ऐसे में सवा लाख रुपये लूटे जाने से वे सदमे में हैं। वहीं, दून में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है, जिससे आम आदमी खौफ के साये में जीने को मजबूर है।

चोर, लुटेरे और टप्पेबाजों ने दून का सुकून छीन लिया है। आए दिन यहां इस प्रकार की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। जिससे अब महिलाएं, बुजुर्ग, कारोबारी सड़कों पर अकेले चलने से घबरा रहे हैं। आज बदमाशों ने बुजुर्ग से जो रकम लूटी है, वह बजुर्ग ने अपने बेटे की शादी के इंतजाम के लिए निकाली थी। जिंदगीभर की गाढ़ी कमाई एक झटके में लूट ली जाने का खौफ अब हर किसी को सताने लगा है और पुलिस महज झूठे आश्वासन दे रही है।

घटना होने के बाद तो पुलिस जल्द खुलासे के दावे करती है, लेकिन यह दावे उनके उस समय हवा हो जाते हैं, जब दूसरी घटना सामने आ जाती है। हालांकि, कुछ मामलों में पुलिस की सक्रियता काम भी आती है, लेकिन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की ओर से कोई ठोस रणनीति न बनाए जाने के कारण घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं। बीते दस माह की ही बात करें तो दून में छोटी-बड़ी लूट की 23, चेन स्नेचिंग की 22 और चोरी की भी दर्जनों वारदात सामने आ चुकी हैं। कई मामलों में आरोपित पकड़े भी गए, लेकिन घटनाएं नहीं रुकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!