Breaking News :
>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

आशीष ध्यानी बने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, कहा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के वार्षिक सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ पत्रकारों और यूनियन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आशीष ध्यानी को प्रदेश अध्यक्ष, हरीश जोशी को महामंत्री और तिलक राज को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस मौके पर पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही, उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में यूनियन के विजयी प्रत्याशियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए प्रत्याशियों में उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल चंदोला, ऑडिटर शिवेश शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शूरवीर सिंह भंडारी, योगेश रतूड़ी, दीपक बड़थ्वाल और किशोर रावत शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यूनियन के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा, “यूनियन को एकजुट और सशक्त बनाना मेरी प्राथमिकता होगी। हमें न केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करनी है, बल्कि उनके लिए एक ऐसा मंच तैयार करना है, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहे।” उन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने और समाज में सच्चाई और निष्पक्षता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

महामंत्री हरीश जोशी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी साथियों के साथ काम करने का भरोसा जताया।

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि यह जीत पत्रकारों की एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

सम्मेलन के दौरान पत्रकारिता जगत की चुनौतियों और उनकी रक्षा के लिए जरूरी कदमों पर भी चर्चा की गई। नवनियुक्त टीम ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे पत्रकार हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!