Breaking News :
>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अमृतसर पहुँचने पर यूथ कांग्रेस व अकाली दल द्वारा दिखाए गए काले झंडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि केजरीवाल के कार्यक्रम के लिए पंजाब के पूर्व आइजी कुंवर विजय प्रताप भी पहुंचे। अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में वह आप में शामिल हुए। पहले ही अटकलें लगाई जा रही थी कि कुंवर विजय प्रताप आज आप में शामिल हो सकते हैं।

वहीं, आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के अमृतसर पहुंच गए हैं। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जैसे ही वह अमृतसर के लिए रवाना हुए तो अकाली दल व यूथ कांग्रेस ने उन्हें काली झंडिया दिखाई। यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए। यूथ कांग्रेस के नेता सर्कट हाउस चौक में उनका विरोध करने के लिए इकट्ठे हुए थे, लेकिन, सुरक्षा कर्मचारी उन्हें रूट बदलकर रेलवे स्टेशन रोड से सर्किट हाउस लेकर पहुंचे।

अकाली दल के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह और अमृतसर साउथ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल कर रहे थे। जैसे ही केजरीवाल की गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए बाहर सड़क पर आया तो अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे फहरा कर केजरीवाल मुर्दाबाद आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नीतियां पंजाब और सिख पंथ विरोधी हैं, इसलिए केजरीवाल को पंजाब में उनकी पार्टी सफल नहीं होने देगी, क्योंकि अरविंद केजरीवाल हमेशा ही सिख विरोधी रहे हैं।

पहले ही बताया जा रहा है कि इस दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में पक्षपातपूर्ण जांच के आरोप लगने के बाद इस्तीफा देने वाले तेजतर्रार पूर्व आइपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। दो दिन से अमृतसर में डटे कुंवर विजय प्रताप सिंह ने आप में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर न हां या न नहीं कहा। आज वह आप में शामिल हो गए।

केजरीवाल ने रविवार को ही ट्वीट कर कहा था, ‘पंजाब बदलाव चाहता है और लोगों को सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही उम्मीदें हैं, कल (सोमवार) अमृतसर में मिलते हैं।’ दरअसल, बेअदबी मामले में कुंवर की ओर से की गई जांच को लेकर आरोपित इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कहा था कि जांच राजनीतिक संरक्षण में की जा रही है और कुंवर का रवैया भेदभावपूर्ण है। हालांकि कुंवर ने जवाब में कहा था कि सभी आरोप निराधार हैं लेकिन हाई कोर्ट ने कुंवर की ओर से की गई जांच और जांच के लिए बनी एसआइटी को रद कर दिया था। इसके बाद कुंवर ने अप्रैल में पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह माना जा रहा था कि वे राजनीति में आ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!