Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
मनोरंजन

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, नई दिल्ली। सोमवार 21 जून को दुनिया भर में 7वां योग दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नेता, अभिनेता योगासन करते वक्त के फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को योग करने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बता रही हैं।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वीडियो में की शुरूआत में सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आत्मनमस्ते कर रही हैं। साथ ही सभी के सुख, शांति और स्वास्थ्य की प्रार्थाना कर रही हैं। इसके बाद वो वीडियो में कहती हैं कि, ‘आज लोगों को साँस के बारे में बताएगी कि क्योंकि साँस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इस मुश्किल वक्त में हमको अपनी साँसों पर कंट्रोल करने की जरूरत है, जो हमारी ब्रेथ को कंट्रोल करते उसको प्राणायाम कहते हैं। तो आज इस योग दिवस के मौके पर मैं आपको भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करने व बताने जा रही हैं। जो हमारे शरीर व मष्तिक को शांत करता है, तनाव को दूर करता है और एकाग्रता में सुधार करता है।’

वीडियो में वो आगे कहती है, ‘भ्रामरी प्राणायम हामिंग की ओम ध्वनि के माध्यम से 15 प्रतिशत नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पन्न करता है, जो कोविड-19 से ठीक होने में मदद करता है। साथ ही उन्होंने फैंस से वीडियो को शेयर करते व योग करने का आग्रह किया है।’ वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है और फैंस से हर दिन योग करने का अनुरोध किया है।

जल्द ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी, प्रणिता सुभाष भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और वीनस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वो ‘निकम्मा’ में भी नजर आने वाली हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!