Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय परिसर में किया योगाभ्यास

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2021, सोमवार, देहरादून (सू. ब्यूरो)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि योग की वजह से उत्तराखण्ड की विश्व में अलग पहचान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल का परिणाम था। योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। योग शरीर मन और आत्मा को जोड़ने वाला विज्ञान है। योग की वजह से भारत की विश्व में विशिष्ट पहचान है। योग को देश एवं दुनिया तक ले जाने में देवभूमि उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वस्थ जीवन के लिए सभी को नियमित योग करना होगा।

आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड का योग से काफी पुराना संबंध है। हिमालय में ऋषि-मुनियों द्वारा कन्दराओं एवं गुफाओं में प्राचीन समय से योग किया जाता था। उत्तराखण्ड की भूमि से निकलकर योग देश और दुनिया तक फैल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम की बात की और योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड वासी सौभाग्यशाली हैं कि यह योग भूमि होने के साथ ही हम शुद्ध पर्यावरण के बीच रह रहे हैं। चरक डाण्डा में आयुर्वेदिक शोध संस्थान बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव आयुष श्री चन्द्रेश यादव, कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्व विद्यालय प्रो० सुनील कुमार, निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें डॉ० एम.पी. सिंह, जिलाधिकारी देहरादून डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!