Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका
मनोरंजन

तीस महीने में टूट गई अरुणोदय सिंह और ली एल्‍टन की शादी, फैंस ने दुख जताते हुए कही ये बात

नई दिल्ली। अभिनेता अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) ने अपनी पत्‍नी ली एल्‍टन (lee Elton) से रिश्‍ता खत्‍म करने का ऐलान कर दिया है। अरुणोदय ने सोशल मीडिया में एक लेटर शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा है कि उन दोनों के बीच बहुत प्‍यार है लेकिन अब वह साथ में सर्वाइव नहीं कर सकते हैं। इस पोस्‍ट से अरुणोदय के फैंस दुखी हैं, उन्‍होंने अरुणोदय को हिम्‍मत से काम लेने की सलाह दी है।

दिग्‍गज अभिनेता अरुणोदय सिंह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। उन्‍होंने काफी दिन बाद पोस्‍ट शेयर की। इसे पढ़ते ही उनके फैंस दुखी हो गए। दरअसल, अरुणोदय ने अपने वैवाहिक जीवन के टूटने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर एक लेटर शेयर करते हुए लिखा कि वह बहुत दिनों से कुछ लिख नहीं पाए हैं। इसकी वजह है कि उनका वैवाहिक रिश्‍ता टूटने की कगार पर है। उन्‍होंने आगे लिखा कि उन दोनों के बीच प्‍यार तो बहुत रहा लेकिन अब वह एक साथ सर्वाइव नहीं कर सकते हैं।

उन्‍होंने लिखा कि हमने अपने स्‍तर से अपने रिश्‍ते को सुधारने की कोशिश की है। कई बार काउंसलिंग कराई, सलाह ली है। लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली है। विभिन्‍न मामलों पर हमारे मतभेद कम होने की बजाए गहराते गए। अब बेहतरी इसी में है कि वह इस रिश्‍ते को खत्‍म कर दें। आगे लिखा कि वह और ली एल्‍टन दोनों अच्‍छी चीजें डिजर्व करते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि पूरी मर्यादा के साथ चीजें पूरी हो जाएं।

अरुणोदय की इस पोस्‍ट के सोशल मीडिया पर आते ही उनके फैंस सकते में है। फैंस ने अपने चहेते स्‍टार को सूझ बूझ से काम लेने और चिंता न करने की सलाह दी है। बता दें कि अरुणोदय और ली एल्‍टन की शादी दिसंबर 2016 में हुई थी। ली एल्‍टन गोवा में एक कैफे की ओनर हैं। मूल रूप से कनाडा की निवासी ली फेमस शेफ हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!