Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
देश

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या, दो को गोली मारी

कोलकाता। Lok Sabha Election-2019 पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में शनिवार रात एक भाजपा कार्यकर्ता की लाश बरामद हुई। मृतक का नाम रमन सिंह है। वहीं एक अन्‍य घटना में राज्‍य के पूर्वी मेदिनीपुर (East Medinipur) के भगवानपुर (Bhagabanpur) में दो भाजपा कार्यकर्ताओं अनंत गुचैत और रंजीत मैती को शनिवार रात गोली मार दी गई। दोनों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि छठे चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल में केंद्रीय बलों की 713 कंपनियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। यह कदम पिछले हर चरण में मतदान के दौरान हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। पांचों चरणों में राज्य से हिसंक घटनाएं सुनने को मिली थीं। बावजूद इसके अब तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है।

विपक्ष की मांग पर गौर करते हुए सभी आठ संसदीय सीटों के 100 फीसद बूथों पर केंद्रीय बलों की तैनाती करने के साथ ही सुरक्षा के अन्य पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। छठे चरण के तहत शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए केंद्रीय बलों की कुल 713 कंपनियां मुस्तैदी से तैनात हैं। वहीं 500 क्विक रेसपांस टीम (क्यूआरटी) के साथ ही 547 क्विक एक्शन टीम (क्यूएटी) सक्रिय हैं। इस टीम में कमांडरों को भी शामिल किया गया है।

राज्‍य के तमलुक, कांथी, घाटाल, झाडग्राम (एसटी), मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर (एससी) संसदीय सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर तृणमूल का कब्जा है। चुनाव आयोग ने बैरकपुर और आरमबाग लोकसभा सीटों के दो बूथों पर हुई वोटिंग को अमान्य करार देते हुए फिर से मतदान कराने का एलान किया है। इस चरण के लिए एंटी लैंड माइंस वाहन के अलावा हेलीकाप्टर की मदद से भी चुनावी सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!